संसद की नई इमारत की जरूरत नहीं, यह पुराना इतिहास बदलने जैसा – नीतीश कुमार

देश की राजधानी दिल्ली में नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर नेताओं की ओर से बयान बाजी जारी है। कई विपक्षी दलों ने 28 मई को होने वाले उद्घाटन समारोह का बॉयकॉट करने का फैसला लिया है। इस बीच अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपनी प्रतिक्रिया दे दी है। नीतीश कुमार ने नए संसद भवन की जरूरत पर सवाल खड़े किए हैं और पूछा है कि इसकी क्या जरूरत थी।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि भला इस नए संसद भवन की क्या जरूरत थी। पुरानी बिल्डिंग से इतिहास जुड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हमेसा कहते आए हैं कि ये लोग जो सत्ता में बैठे हैं वो देश का पूरा इतिहास बदल देंगे।

नीति आयोग की बैठक में हिस्सा नहीं लेने के सवाल पर सीएम ने कहा कि उस बैठक में जाने का कोई मतलब नहीं है। सीएम ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देने की नाराजगी फिर जताई। वहीं साफ किया कि वो नए संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में नहीं जा रहे हैं।

More From Author

TMC M

TMC सांसद के काफिले पर हमला, कार पर फेंके पत्थर, अभिषेक बनर्जी ने BJP सदस्यों को ठहराया जिम्मेदार

Crime News: Facebook Friend ने किया छात्रा से रेप, FIR दर्ज….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *