प्रियंका चोपड़ा को अंडरवियर में देखना चाहता था फिल्ममेकर, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

मुंबई : एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने बॉलीवुड को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। इस बार उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि एक फिल्म निर्माता ने उनसे कहा था कि वह उन्हें अंडरवियर में देखना चाहता है। ‘द जो रिपोर्ट’ के साथ एक इंटरव्यू में प्रियंका ने एक फिल्म की शूटिंग के बारे में बात की, जिसमें एक्ट्रेस ने अंडरकवर एजेंट की भूमिका निभाई थी। घटना के बारे में, उन्होंने कहा कि यह एक अमानवीय क्षण था, मैंने इस फिल्म से किनारा कर लिया था।

एक्ट्रेस ने कहा: उन्होंने ये बात सीधे मुझसे नहीं, बल्कि मेरे ही सामने मेरी स्टाइलिस्ट से कही। यह इतना अमानवीय पल था, मुझे उस वक्त महसूस हुआ कि मेरा हुनर किसी काम का नहीं है।

दो दिन काम करने के बाद उन्होंने कहा कि वह फिल्म से बाहर हो गईं और उनके पैसे लौटा दिए। निर्देशक के बारे में बात करते हुए, प्रियंका ने यह भी कहा कि वह बस उन्हें हर दिन नहीं देख सकती थी। प्रियंका ने 2002 में तमिल फिल्म ‘थमिजहन’ से अभिनय की शुरूआत की। उन्होंने 2003 में ‘अंदाज’ से बॉलीवुड में कदम रखा। डायरेक्टर ने कहा था- मुझे आपको अंडरवेयर देखना है, इसके बाद एक्ट्रेस ने जो किया वो मजेदार है

एक अंडरकवर एजेंट की भूमिका में थीं प्रियंका

अपने उस खास सीन को लेकर बातें करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि चूंकि वो एक अंडरकवर एजेंट की भूमिका में थीं तो उन्हें एक लड़के को सिड्यूस करना था। इसके लिए उन्हें अपने बदन के कपड़े उतारने थे। प्रियंचा चाहती थीं कि इस सीन के लिए वह कई कपड़ों में नजर आएं, लेकिन डायरेक्टर ने कहा था- नहीं, मुझे इनका अंडरवेयर देखना है, वर्ना कोई क्यों इस फिल्म को देखने आएगा?’

प्रियंका के स्टाइलिस्ट से कही उनके सामने ही ऐसी भद्दी बात

प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा, ‘डायरेक्टर ने ये बात सीधे मुझसे नहीं कही बल्कि मेरे सामने मेरे स्टाइलिस्ट से कही।’ प्रियंका ने कहा कि ये बिल्कुल गैर मानवीय पलों जैसा था। प्रियंका ने कहा कि उन्हें ये महसूस हो रहा था कि उनकी कला अहम नहीं थी और जो उन्होंने कॉन्ट्रिब्यूट किया वो अहम नहीं था।

 

More From Author

The Kerala Story बैन पर फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत भड़कीं, बोलीं संविधान का हो रहा है अपमान

AMAR PRABHAT 24 MAY 23

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *