IPL 2023: RCB का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना हुआ चकनाचूर, गुजरात ने 6 विकेट से दर्ज की जीत

IPL 2023: रॉयल चेलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस (RCB vs GT) के बीच आईपीएल लीग मैच का आखिरी मुकाबला खेला गया. इस मैच को गुजरात ने 6 विकेट से जीत लिया है. इसी के साथ RCB का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना चकनाचूर हो गया है. मैच में Gill का तूफानी शतक देखने को मिला है.

पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 197 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. इस मुकाबले में कोहली का बल्ला जमकर बोला. कोहली ने 61 गेंदों पर 101 रनों की नाबाद पारी खेली. वहीं 198 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत धीरे रही. गुजरात ने जल्दी ही एक विकेट साहा के रूप में गवां दिया. साहा 12 रनों की पारी खेलकर सिराज के शिकार होकर पवेलियन लौटे. हालांकि, गिल और विजयशंकर ने पारी को आगे बढ़ाते हुए शतकीय साझेदारी की. इस मैच में विजयशंकर ने 53 रन तो वहीं गिल ने 104 रनों की पारी खेली.

कोहली की बैक टू बैक सेंचुरी

विराट कोहली का बल्ला गुजरात के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में जमकर बोला. कोहली ने इस सीजन एक बाद एक 2 सेंचुरी जड़ दी है. आईपीएल में 2 लगातार सेंचुरी जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. कोहली से पहले ये कारनामा शिखर धवन और जॉश बटलर ने किया है. इतना ही नहीं कोहली आईपीएल में सबसे अधिक 7 सेंचुरी जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. आईपीएल में कोहली के बाद आईपीएल में सेंचुरी जड़ने के मामले क्रिस गेल दूसरे नंबर पर हैं. गेल ने आईपीएल में 6 सेंचुरी जमाई है. वहीं तीसरे नंबर पर बटलर काबिज है. बटलर के नाम 5 सेंचुरी दर्ज है.

More From Author

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के जिनेवा में विश्व स्वास्थ्य सभा के 76वें सत्र को संबोधित किया

CRIME NEWS : नगर परिषद अध्यक्ष की गाड़ी पर हथियारबंद लोगों ने की फायरिंग, मच गई अफरातफरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *