Rahul Gandhi on Father Death Anniversary

पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुए राहुल गांधी, बोले- पापा, आप मेरे साथ ही हैं……

Rahul Gandhi on Father Death Anniversary : देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 32वीं पुण्यतिथि है। आज के ही दिन एक आत्मघाती हमले में राजीव गांधी की जान चली गई थी। इस मौके पर अपने पिता राजीव गांधी को याद करते हुए राहुल गांधी ने एक वीडियो शेयर किया है। राहुल गांधी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “पापा, आप मेरे साथ ही हैं, एक प्रेरणा के रूप में, यादों में सदा।”

राजीव गांधी पर कब और कैसे हुआ था हमला?

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या को आज 32 साल पूरे हो गए। तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक आत्मघाती हमलावर ने बम धमाका कर उनकी जान ले ली थी। यह हमला तब हुआ जब राजीव गांधी वहां एक चुनावी रैली को संबोधित करने गए थे। 21 मई 1991 को रात तकरीबन 10 बजकर 15 मिनट पर राजीव गांधी रैली स्थल पर पहुंचे। वे कार की अगली सीट पर बैठे थे और उन्होंने उतरते ही सबका अभिवादन किया।

राजीव गांधी जैसे ही मंच की ओर बढ़े एक महिला आत्मघाती हमलावर धनु ने उन्हें माला पहनानी चाही। लेकिन सब इंस्पेक्टर अनुसुइया ने उसे रोक दिया। हालांकि राजीव गांधी के कहने पर उसे माला पहनाने के लिए आने दिया गया। धनु ने राजीव गांधी को माला पहनाई और जैसे ही वो उनके पैर छूने के लिए नीचे झुकी, उसने अपने कमर से बंधे बम का बटन दबा दिया। एक जोरदार धमाका हुआ और फिर सबकुछ सुन्न हो गया। इस धमाके ने राजीव गांधी की जान ले ली।

More From Author

CM Himanta Biswa Sarma

CM हिमंत बिस्वा सरमा का ऐलान , कहा – अब ‘फर्टिलाइजर जिहाद’ करेंगे खत्म

2000 के नोट पर RBI के फैसले को लेकर संजय राउत का हमला बोले , देश चला रहे, अहमदाबाद की दुकान नहीं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *