BJP sweeps UP Municipal Corporation elections

UP नगर निगम चुनाव में BJP ने किया सूपड़ा साफ, सभी 17 ‘भगवा’ मेयर प्रत्याशियों को बढ़त

Nagar Nigam Result 2023 : शहर की सरकार बनाने में किसके सिर ताज सजा, इसका फैसला आज होगा। 760 नगर निकायों में डाले गए वोटों की मतगणना जारी है। 17 में से 17 नगर निगम सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। 16 सीट पर भाजपा जबकि आगरा की एक सीट पर बसपा आगे है। सपा और कांग्रेस अब सभी सीटों पर पिछड़ रही है। झांसी में भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है।

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के लिए मतों की गिनती जारी है.उत्‍तर प्रदेश निकाय चुनाव के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) आगे चल रही है. मेयर सीटों पर चुनाव में बीजेपी सभी 17 और सीटों पर आगे चल रही है. राज्य के 75 जिलों में नगर निकाय चुनाव के लिए दो चरणों में क्रमश: चार मई और 11 मई को मतदान हुआ था. नगर निकाय चुनाव में 17 महापौर, 1420 पार्षद, नगर पालिका परिषदों के 199 अध्यक्ष, नगर पालिका परिषदों के 5327 सदस्य, नगर पंचायतों के 544 अध्यक्ष और नगर पंचायतों के 7178 सदस्यों के निर्वाचन के लिए दोनों चरणों में मतदान हुआ. चुनाव में 17 महापौर और 1,401 पार्षदों के चुनाव के लिए मतदान हुआ, जबकि 19 पार्षद निर्विरोध चुने गए. राज्य में नगर पालिका परिषदों के 198 अध्यक्षों और 5,260 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हुआ. मतदाताओं ने नगर पंचायतों के 542 अध्यक्षों और नगर पंचायतों के 7,104 सदस्यों के भाग्य का फैसला करने के लिए भी मतदान किया. कुल मिलाकर, 162 जनप्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए, जबकि 14,522 पदों के लिए 83,378 उम्मीदवार मैदान में थे.

नगर निगम के मेयर चुनाव की 17 सीटों के  रुझान

वाराणसी में BJP के अशोक तिवारी आगे चल रहे हैं…
सहारनपुर में BJP के डॉ. अजय कुमार सिंह आगे चल रहे हैं…
मेरठ में AIMIM के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं…
मथुरा में BJP के विनोद कुमार अग्रवाल आगे चल रहे हैं…
लखनऊ में BJP के सुषमा खर्कवाल आगे चल रहे हैं…
कानपुर नगर में BJP की प्रमिला पांडेय आगे चल रही हैं…
प्रयागराज में BJP के गणेश केशरवानी आगे चल रहे हैं…
मुरादाबाद में BJP के विनोद अग्रवाल आगे चल रहे हैं…
झांसी में BJP के बिहारी लाल आर्य आगे चल रहे हैं…
गोरखपुर में BJP की डॉ मंगलेश श्रीवास्तव आगे चल रहे हैं…
गाजियाबाद में BJP की सुनीता दयाल आगे चल रही हैं…
अयोध्या में BJP के गिरीशपति त्रिपाठी आगे चल रहे हैं…
अलीगढ़ में BJP के प्रशांत सिंघल आगे चल रहे हैं…
फिरोजाबाद में BJP की कामिनी राठौर आगे चल रही हैं…
बरेली में BJP के उमेश गौतम आगे चल रहे हैं…
आगरा में BJP के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं…
शाहजहांपुर में BJP की अर्चना वर्मा आगे चल रही हैं…

 

More From Author

AMAR PRABHAT 13 MAY 23

Karnataka Results

Karnataka Results: भगवान हनुमान के भक्तों ने PM मोदी को दिया करारा जवाब, रूझानों पर पवन खेड़ा ने साधा निशाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *