कर्नाटक का सरताज कौन, भाजपा की वापसी या कांग्रेस मारेगी बाजी, नतीजे आज

Karnataka Election Result 2023 : आज कर्नाटक के लिए ऐतिहासिक दिन है। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। 10 मई को सूबे की 224 विधानसभा सीटों पर 72.82 फीसदी लोगों ने वोट डाले थे। इस बार चुनाव में कुल 2,615 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है।

मतगणना से पहले क्या बोले कुमारस्वामी

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने मतगणना से पहले अपने पत्ते खोलने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि 2-3 घंटे और नतीजों का इंतजार करते हैं…हमें अच्छी चीजों की उम्मीद हैं। मेरी कोई मांग नहीं है, मेरी एक छोटी पार्टी है, मैं कैसे मांग कर सकता हूं?

कर्नाटक सीएम के घर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणामों के मद्देनजर हुबली में राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के आवास के बाहर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री बोले- लोग बदलाव चाहते हैं

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री के रहमान खान ने कहा कि आज बहुत बड़ा दिन है। हमें उम्मीद है कि कांग्रेस विजयी होगी। हमें 120 से अधिक सीटों के साथ पर्याप्त बहुमत मिलना चाहिए। केवल एग्जिट पोल ही नहीं जो कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी करते हैं, वही जमीनी स्तर पर भी दिखाई दे रहा है, लोग बदलाव चाहते हैं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बेंगलुरु अर्बन के डीसी दयानंद केए ने कहा कि प्रत्येक स्ट्रांग रूम, मतगणना हॉल और मतगणना केंद्र परिसर में योजना के अनुसार पर्याप्त पुलिस कर्मी तैनात हैं।

विभिन्न पोल में भी कांग्रेस भाजपा से कहीं आगे

हालांकि अबतक हुए एग्जिट पोल में भी कांग्रेस के प्रदर्शन की संभावनाओं अच्छा बताया गया है. विभिन्न पोल में भी कांग्रेस भाजपा से कहीं आगे निकलती हुई दिखाई दे रही है. एबीपी न्यूज-सीवोटर ने कांग्रेस को अधिकतम 112 सीटें यानी बहुमत से एक कम सीट मिलने का अनुमान जताया है. वहीं ज़ी न्यूज़ मैट्रीज़ ने 118 सीटें, टाइम्स नाउ-ईटीजी ने 113 सीटें, टीवी9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रैट ने 109 सीटें बहुमत से 4 कम, रिपब्लिक टीवी-पी मार्क ने 108 सीटें बहुमत से 5 सीटें कम, सुवर्णा न्यूज-जन की बात ने 106 सीटें बहुमत से 6 कम, और न्यूज नेशन-सीजीएस ने कांग्रेस के लिए 86 अधीकतम सीटें मिलने का अंदेशा जताया है. कुल मिलाकर यह है कि कांग्रेस को या तो बहुमत मिलेगा या फिर वो उसके करीब पहुंच सकती है.

 

 

More From Author

भारत में केवल हिंदू ही बनेंगे PM, CM : प्रवीण तोगड़िया

Karnataka Election Results: रुझानों के मुताबिक कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, भाजपा पिछड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *