पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान कल गिरफ्तार किये गए थे। जिसके बाद पाकिस्तान में सभी जगह हिंसा माहौल है । वही पूर्व पीएम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहा है । इमरान खान को अल-कादिर ट्रस्ट मामले में इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के बाहर से गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद बुधवार को इमरान खान तोशाखाना केस में दोषी करार दिए गए हैं। नेशनल अकाउंटबिलिटी ब्यूरो (NAB) को इमरान खान को आठ दिनों तक रिमांड में रखने का आदेश मिला है। इस तरह से अभी इमरान नैब की गिरफ्त में ही रहने वाले हैं।
पाकिस्तान के चुनाव आयोग के फैसले के बाद खान के खिलाफ तोशखाना केस दायर किया गया था। इसमें कहा गया था कि उन्होंने विदेशी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दिए गए उपहारों को बेचकर धन कमाया था और उसकी घोषणा करने में विफल रहे थे। भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को बुधवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच राजधानी इस्लामाबाद की एक विशेष अदालत में पेश किया गया।
इमरान खान की रिहाई को लेकर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन जारी है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) समर्थक सड़क पर उतर गए हैं। पूरे देश में हिंसा की घटनाएं भड़क रही हैं। सेना के कोर कमांडर के घर में तोड़फोड़ कर प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाले कर दिया गया। वहीं, बुधवार को इमरान खान इस्लामाबाद में सुनवाई के लिए अदालत में पेश हुए। जहां उन्हें दोषी करार दिया गया है । उनके समर्थक हिंसक विरोध पर उतर आए हैं।स्थिति को काबू में रखने के लिए पाकिस्तान के पंजाब में सेना तैनात की गई है।