बजरंग दल पर प्रतिबंध का मतलब हिंदू आस्था का मजाक बनाना : योगी

कोप्पा। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव देकर हिंदू आस्था का ‘मजाक’ बनाने का प्रयास किया है। इसे बहुसंख्यक समुदाय बर्दाश्त और स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जो लोग एक भारत, श्रेष्ठ भारत (वन इंडिया, ग्रेट इंडिया) को पसंद नहीं करते हैं, वे ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (PFI) जैसे राष्ट्र-विरोधी संगठनों का समर्थन कर रहे हैं।

कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यूपी के मुख्यमंत्री ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश में राम की भूमि से हनुमान (कर्नाटक) की भूमि पर आए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के बीच जुड़ाव इस तथ्य को रेखांकित करता है कि वे अभिन्न रूप से एक हैं और एक भारत, श्रेष्ठ भारत की अवधारणा को मूर्त रूप देते हैं। जिन्हें एक भारत, श्रेष्ठ भारत पसंद नहीं है, वे कहीं न कहीं पीएफआई जैसे समाज-विरोधी और देश-विरोधी संगठनों को प्रोत्साहित करते हैं। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने अगले साल जनवरी में अयोध्या में राम मंदिर के भव्य उद्घाटन में शामिल होने के लिए कर्नाटक के लोगों को भी आमंत्रित किया।

 

More From Author

AMAR PRABHAT 6 MAY 23

लैंडिंग पोत आईएनएस 36 साल की सेवा के बाद सेवामुक्त हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *