आईपीएल में आज गुजरात टाइटंस और डेल्‍ही कैपिटल्‍स का मुकाबला होगा

आईपीएल 2023 : आईपीएल में आज अहमदाबाद के नरेन्‍द्र मोदी स्‍टेडियम में गुजरात टाइटंस और डेल्‍ही कैपिटल्‍स का मुकाबला होगा। इससे पहले, इस सीजन में दोनों टीमों का सामना नई दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में हुआ था, जिसमें गुजरात टाइटंस ने डेल्‍ही कैपिटल्‍स पर छह विकेट से जीत हासिल की थी। उस मुकाबले में मोहम्‍मद शमी, राशिद खान, बी. साई सुदर्शन और डेविड मिलर ने शानदार प्रदर्शन किया था।

आज दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी। अहमदाबाद के नरेन्‍द्र मोदी स्‍टेडियम में आईपीएल के इस सीजन का यह पांचवां मैच होगा। इससे पहले, कल लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्‍टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने लखनऊ सुपर जॉएंट्स को 18 रन से हरा दिया। एक सौ सत्‍ताईस रन के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए लखनऊ की टीम 19 ओवर और पांच गेंदों में 108 रन ही बना सकी।

More From Author

Gst Collection

Gst Collection: अप्रैल महीने में GST राजस्व संग्रह अब तक का सर्वाधिक 1.87 लाख करोड़ रुपये रहा

मोदी सरनेम केस: राहुल गांधी की याचिका पर गुजरात हाईकोर्ट में सुनवाई आज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *