पंजाब में बड़ा हादसा, गैस लीक होने से 6 लोगों की मौत

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में रविवार (30 अप्रैल) को एक फैक्ट्री में गैस लीक होने से 6 लोगों की मौत हो गई। हादसा ग्यारसपुरा की फैक्ट्री में सुबह 7:15 बजे हुआ। गैस रिसाव के चलते 7 लोग लोग बेहोश हो गए। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। गैस रिसाव की वजह अभी सामने नहीं आई है।

बताया जा रहा है कि यह फैक्टरी बंद पड़ी थी। गैस रिसाव कैसे हुआ, इसके बारे में जांच जारी है। फैक्टरी मालिक के बारे में भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है। फैक्टरी के आसपास बने घरों में जो लोग रह रहे थे उनमें से भी कई लोग हादसे का शिकार हो गए हैं।

एक किराना दुकान के संचालक की भी मौत हो गई है। घटना की सूचना पर क्षेत्र की विधायक रजिंदर कौर छीना भी मौके पर पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि गैस लीक प्रकरण मामले की जांच होगी। फिलहाल लोगों की जान बचाने के लिए काम किया जा रहा है। पुलिस फैक्टरी के मालिक का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

More From Author

Char Dham Yatra: बर्फबारी और खराब मौसम के कारण रोकी गई चार धाम यात्रा

बड़ी राहत : LPG सिलेंडर 171.50 रुपये हुआ सस्ता, जानें आपके शहर में क्या है नया रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *