दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल ) के इस सीजन में शनिवार को फिर डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। दिन का दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच होगा, जो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
सीजन में दूसरी बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। इस सीजन के 34वें मैच में दोनों का सामना हुआ था तब दिल्ली ने हैदराबाद को सात रन से हराया था।
वहीं अगर आज दिल्ली को जीत मिलती है तो यह उसकी हैदराबाद पर लगातार छठी जीत होगी। हैदराबाद ने दिल्ली को साल 2020 में आखिरी बार हराया था, उसके बाद लगातार पांच मुकाबलों में उससे हार मिली है। वहीं दिन का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच होगा जो कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा।