पहलवानों का किया समर्थन

प्रियंका गांधी ने धरना कर रहे पहलवानों का किया समर्थन, बोलीं- इन बहनों का दें साथ, देश के मान की है बात

नई दिल्ली। यौन शोषण के आरोपी WFI अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का चौथे दिन भी प्रदर्शन जारी है। दुनिया के बड़े टूर्नामेंट में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों का श्रेय लेने और मेडल पर वाहवाही लूटने वाली केंद्र की बीजेपी सरकार इस मुद्दे पर मौन है। महिला खिलाड़ियों से यौन शोषण के आरोप में घिरे अपने बीजेपी सांसद बृजभूषण पर सरकार एक शब्द नहीं बोल रही है। इस बीच कांग्रेस माहासचिव प्रियंका गांधी ने पहलवानों के हक में आवाज बुलंद की है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “खिलाड़ी देश का मान होते हैं। देश उन पर गर्व क्यों करता है? क्योंकि तमाम मुश्किलों के बावजूद अथक मेहनत और बहुत कुछ सहकर जब वे पदक जीतते हैं, तो उनकी जीत में हमारी जीत होती है, देश मुस्कुरा उठता है।”

कांग्रेस महासचिव ने कहा, “महिला खिलाड़ियों की जीत बाकियों से बड़ी होती है। वे देश की संसद के बगल की सड़क पर आंखों में आंसू लिए बैठी हैं। लंबे समय से चल रहे शोषण के खिलाफ उनकी शिकायत कोई सुन नहीं रहा। मजबूत बाजुओं मगर भोले दिल की इन लड़कियों ने यकीन किया जब इनसे सरकार ने कहा कि जांच होगी। मगर जांच नहीं हुई। सजा का प्रश्न ही नहीं उठा। क्या सरकार दोषियों को बचाना चाहती है।”

प्रियंका गांधी ने आगे कहा, “किसका दबाव है दिल्ली पुलिस पर? क्यों इसी पुलिस द्वारा विपक्ष के नेताओं पर भारत जोड़ो यात्रा में किसी लड़की का दर्द सुनने पर पूछताछ की जाती है, मगर देश का मान बढ़ाने वाली खिलाड़ियों की गुहार अनसुनी कर दी जाती है। एक पार्टी और उसके नेताओं का घमंड जब आसमान चढ़ जाता है तब ऐसे ही आवाजों को कुचला जाता है। आइये अपनी इन बहनों का साथ दें। यह देश के मान की बात है।”

More From Author

कर्नाटक चुनाव 2023 : सीएम योगी आज मैसूर में करेंगे चुनावी सभा को संबोधित

देश में बढ़ रहा कोरोना का खतरा, प‍िछले 24 घंटे में 9,629 नए केस आए सामने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *