Health Tips: क्या डायबिटीज के मरीजों को आम पहुंचाता है नुकसान, जानिए

Health Tips: गर्मियों का सीजन आम का सीजन होता है। बता दें कि आम भी कई तरह के होते हैं। इन आमों की वैरायटी में किसी को दशहरी पसंद होता है तो किसी को लंगड़ा, चौसा या अल्फॉन्जो पसंद होता है। लेकिन आम के सीजन में सबसे ज्यादा दिक्कत डायबिटीज के मरीजों को होती है। क्योंकि आम में नेचुरली शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। जिसके कारण डाबिटीज के मरीज संशय में पड़ जाते हैं कि उनके लिए आम खाना सही होगा या नहीं। अगर आप भी ऐसी ही किसी परेशानी में हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

आज इस आर्टिकल के जरिए हम आरको बताने जा रहे हैं कि डायबिटीज के मरीज आम खा सकते हैं या नहीं। आपको बता दें कि आम में 90% कैलोरी सिर्फ शुगर से बनी होती है। आम में कॉपर, फोलेट, कार्ब्स, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, आयरन, जिंक के साथ फाइबर भी न्यूट्रिशन के रूप में पाया जाता है।

ब्लड शुगर नहीं बढ़ाता आम

डायबिटीज के मरीजों को उन फलों से दूरी बनाकर चलनी चाहिए। जिनके सेवन से उनका ब्लड शुगर हाई हो जाता है। लेकिन Pubmed पर छपे एक शोध के अनुसार, आम के अंदर फाइबर और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होते हैं। जो ब्लड में धीरे-धीरे शुगर को पहुंचने में मदद करते हैं।

आम के GI पर करें फोकस

अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन के अनुसार, आम की जीआई वैल्यू 51 ± 5 के बीच पाई जाती है। ऐसे में 55 से कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फ्रूट्स डायबिटीज मरीजों के लिए सुरक्षित होते हैं। हालांकि अगर आप इसके जरा से भी नुकसान से बचना चाहते हैं तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें।

आम खाने के टाइम का रखें ध्यान

अगर आप आम के संभावित नुकसानों से भी बचना चाहते हैं तो आम के सेवन के टाइम पर आपको ध्यान जरूर देना चाहिए। आम का सेवन आप ब्रेकफास्ट और खाने के बीच में कर सकते हैं। लेकिन डिनर या दोपहर के खाने के साथ आपको आम खाने से बचना चाहिए।

संतुलित रखें मात्रा

डायबिटीज के मरीजों में आम के नुकसान को कम करने के लिए इसकी मात्रा पर ध्यान देना आवश्यक है। अधिक आम का सेवन करने से आपको इसके नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। इसलिए इसकी मात्रा को सीमित रखें।

प्रोटीन के साथ खाएं आम

फाइबर की तरह प्रोटीन भी बल्ड शुगर को तेजी से हाई करने से रोकता है। लेकिन आम में प्रोटीन नहीं होता है। इसलिए आप अंडा या बादाम के साथ इसका सेवन कर सकते हैं।

 

More From Author

AMAR PRABHAT 22 APR 23

AMAR PRABHAT 22 APR 23

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *