Heat stroke treatment

Heat stroke treatment: लू लगने पर तुरंत करें ये उपाय, नहीं तो……

Heat stroke treatment: गर्मियों में अक्सर लोग ठंडी चीजों की तरफ भागते हैं. हम कितना भी गर्म तापमान से बच लें, गर्म हवाएं हमें अपनी चपेट में ले ही लेती हैं. अक्सर लोगों को इन गर्म हवाओं के कारण लू जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. लू यानि हीट स्ट्रोक गर्मियों में हवा का तापमान सामान्य से ज्यादा होता है और इस वातावरण में चलने वाली गर्म हवाएं लू कहलाती हैं.

जब व्यक्ति को लू जैसी समस्या होती है तो लक्षणों के रूप में सिर दर्द, थकावट, उल्टी, बुखार आदि लक्षण दिखाई देने लगते हैं. वहीं व्यक्ति को डिहाइड्रेशन की समस्या (Dehydration Problems) भी हो जाती है. ऐसे में बचाव जरूरी है. यदि किसी व्यक्ति को लू लग जाए तो कुछ घरेलू उपायों से इस समस्या को दूर किया जा सकता है. ऐसे में हम आपको बताते हैं लू लगने पर आपको क्या उपाय करने चाहिए…

लू लगने पर तुरंत करें ये उपाय

1. अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आपको लू लग गई है तो आपको तुरंत ही किसी डॉक्टर को दिखाना चाहिए। इसमें जरा भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।

2. लू के मरीज को अगर 104 डिग्री से ज्यादा बुखार है, तो उसके माथे पर बर्फ के पानी की ठंडी पट्टियां रखनी चाहिए और उसे खुली और हवादार जगह पर आराम करने देना चाहिए।

3. लू लगने पर आप मरीज को तुरंत प्याज और शहद का रस मिलाकर दें। इसे तलवे और हथेली पर लगाने से बॉडी का टेंपरेचर सामान्य हो जाता है।

4. लू लगने पर चाय कॉफी का सेवन बंद कर दें, क्योंकि यह शरीर की गर्मी को और ज्यादा बढ़ाता है।

5. लू से राहत पाने के लिए जौ के आटे में प्याज का रस मिलाकर शरीर पर लेप लगाने से भी तुरंत राहत मिलती है।

6. कच्ची लौकी शरीर से सारी गर्मी खींच लेती है। इसके लिए मरीज के तलवों पर कच्ची लौकी का रस लगाएं या इसे दो भागों में काटकर तलवों पर घिसने से शरीर की गर्मी उतर जाती है।

7. लू में कैरी का पन्ना बेहद फायदेमंद होता है। इसमें जीरा, काला नमक, काली मिर्च जैसे मसाले डालें, क्योंकि यह शरीर की गर्मी को खींचते हैं और आपको तुरंत राहत देते हैं।

8. लू लगने की बाद कुछ समय तक धूप में नहीं निकले, नहीं तो इसका उल्टा असर भी पड़ सकता है। अगर बहुत जरूरी है तो अपने सिर को ढक कर निकले, आंखों में सनग्लासेस लगाएं और हल्के कपड़े पहने।

 

More From Author

राशिफल

Horoscope 20 April 2023 : वृश्चिक राशि वालों की पारिवारिक विवाद से मिलेगी मुक्ति, जानिए अपना हाल

अभिनेता साहिल खान

अभिनेता साहिल खान के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *