राशिफल

Horoscope 16 April 2023 : इन जातकों पर है आज सूर्यदेव की कृपा दृष्टि, जानिए संपूर्ण राशिफल

Horoscope 16 April 2023 : आज का राशिफल दिन- रविवार , कलियुग- 5124, विक्रम संवत- 2080, वीर निर्वाण संवत 2548, माह- बैसाख, तिथि- कृष्ण पक्ष दशमीं (10)। शनिवार का दिन सूर्यपुत्र भगवान शनिदेव को समर्पित है। इस दिन भगवान शनिदेव की पूजा करने से सबकी मनोकामना पूरी होने की मान्यता है।

Horoscope 15 April 2023

मेष राशि (Aries)-
मेष राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन अच्छा रहने वाला है. कल व्यवसाय में नवीन उत्तरदायित्व मिल सकता है. परिवार का सहयोग मिलेगा. सभी लोग एक साथ बैठकर बातचीत करते हुए नजर आएंगे. बात करते समय अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें. रिश्तो में विवाद ही संभावना है. कारोबार में वृद्धि होगी. आप कोई नया कार्य भी करने की योजना बनाएंगे, जो आप अपने मित्र के साथ साझेदारी में करेंगे.

किसी अप्रिय समाचार से आप काफी दु:खी नजर आएंगे. आत्मविश्वास में कमी रहेगी. अपने प्रिय के बिना समय बिताने में दिक्कत महसूस करेंगे. सार्थक कामों में लगाने के लिए अपनी ऊर्जा बचा कर रखें. आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे. जीवनसाथी के साथ मिलकर उनके कार्य में हाथ बटाएंगे. बच्चों के साथ उनकी पढ़ाई में उनकी मदद करेंगे. बच्चों को पार्क व शॉपिंग मॉल घुमाने लेकर जाएंगे, जहां वह काफी खुश नजर आएंगे.

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका मिलाजुला रहने वाला है. शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में खुश नजर आएंगे, लेकिन किसी अन्य व्यक्ति की दखलअंदाजी आपके जीवनसाथी के साथ कहासुनी करा सकती हैं. कल का दिन जॉब के लिए प्रमोशन का है. बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलने के संकेत है. रुके धन का आगमन हो सकता है. सेहत का ध्यान रखें.

प्रतिदिन की दिनचर्या में कुछ बदलाव करें, तो बेहतर रहेगा. कला व संगीत में रुचि हो सकती है. परिवार के सदस्यों की जरूरतों को ध्यान में रखें. खर्चे अधिक बने रहेंगे, लेकिन प्रतिदिन की आमदनी अच्छी रहेगी. घर से निकलते समय वरिष्ठ सदस्यों का पैर छूकर आशीर्वाद ले, तो आपके सभी कार्य पूरे होंगे. विद्यार्थी इधर-उधर ध्यान देने के कारण पढ़ाई में कम मन लगाएंगे, जिससे मनचाहा परिणाम प्राप्त नहीं कर पाएंगे.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें नई नौकरी का ऑफर आएगा. आप अपनी जॉब परिवर्तन संबंधित कोई भी निर्णय सोच समझ कर ले. शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं. नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे. आपकी खुशमिजाज ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगी.

अपने वरिष्ठो को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं. शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में खुश नजर आएंगे. अपने जीवनसाथी को कोई नया कार्य शुरू करा सकते हैं. माता-पिता का सहयोग व सानिध्य मिलेगा. हायर एजुकेशन के लिए समय बढ़िया है. आपको विदेशों से शिक्षा प्राप्त करने के अवसर भी मिलेंगे. जो युवा कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं, वह घर से दूर रहकर कोई अच्छा कोचिंग सेंटर ज्वाइन करेंगे, जिससे उन्हें सफलता प्राप्त हो सके.

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका मिलाजुला रहने वाला है. परिवार का साथ मिलेगा. भौतिक सुखों में वृद्धि होगी. यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, जहां गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें. शाम के लिए कोई खास योजना बनाएं और जितना हो सके, इसे उतना रोमानी बनाने की कोशिश करें. जीवन साथी के साथ प्यार भरे पल व्यतीत करें.

नौकरी कर रहे जातकों को कार्यक्षेत्र में अधिक कार्यभार देखने को मिलेगा, जिससे वह थोड़ा सा परेशान दिखेंगे लेकिन आप अपनी मेहनत से सभी कार्यों को समय पर पूरा करेंगे. आय में वृद्धि होगी. आशा-निराशा के मिश्रित बहाव रहेंगे. आपको अपने कार्यों को कल पर डालना ठीक नहीं है, नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है. कल आपकी मुलाकात आपके किसी पुराने मित्र से होगी, जिससे मिलकर आपके बचपन की यादें ताजा होंगी. आप मित्र के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है. जॉब में किसी नवीन अनुभव से लाभ होगा. आय में वृद्धि होगी. बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलने के संकेत हैं. किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं, जो यात्रा आपके लिए शुभ दायक रहेगी. धैर्यशीलता में कमी रहेगी. दिनचर्या व्यस्त रहेगी, जिससे आपके सभी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे.

जरूरत के वक्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा. खुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें. आपको अपने ऐसे परिवार वालों से दूर रहना होगा, जो आपसे धन मांगते हैं और लौटाते नहीं हैं. प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे जातकों को कोई अच्छी डील मिल सकती है. छात्र इधर-उधर ध्यान देने के कारण पढ़ाई में कम मन लगाएंगे. विद्यार्थी एक शहर से दूसरे शहर शिक्षा ग्रहण करने जा सकते हैं. जो लोग समाज की भलाई के लिए कार्य करते हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा. व्यवसाय कर रहे जातको को व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी, जिससे मन प्रसन्न होगा. किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है, जिससे आय के साधन मिलेंगे. आय में कमी व खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे, लेकिन आपको नए-नए स्त्रोत प्राप्त होंगे, जिनसे आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे. किसी महिला से धन की प्राप्ति हो सकती हैं.

आपका जीवन साथी कल काफी रोमानी मिजाज में होगा. लव लाइफ आपकी बेहतर रहेगी. संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा. परिवार के किसी सदस्य की सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. बच्चों को लेकर आप किसी रिश्तेदार के घर दावत पर जाएंगे, जहां सभी लोग खूब खुश नजर आएंगे. बहन के विवाह में आ रही अड़चनें काफी पूजा-पाठ के बाद समाप्त होंगी. घर में मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा.

तुला राशि (Libra)
तुला राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है. जॉब को लेकर प्रमोशन की बात संभव है. वाणी प्रयोग पर नियंत्रण रखें. शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. आप जो व्यवसाय को बढ़ाने के लिए योजना बना रहे थे, उसमें कामयाबी मिलेगी. नई-नई कांटेक्ट मिलेंगे. आपका रुका हुआ धन प्राप्त होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी. नए वाहन का सुख प्राप्त होगा.

आपके मन की कोई इच्छा पूरी होगी. मित्रों के साथ आप कहीं घूमने जाने की योजना बनाएंगे. आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने लिए निकालेंगे, जिसमें अपने मन पसंदीदा कार्यों को करेंगे. परिवार का सहयोग मिलेगा. जीवनसाथी को लेकर आप किसी रोमांटिक डिनर पर जाएंगे, जहां प्यार भरी बातें करते हुए नजर आएंगे. आप कुछ समय अपने बच्चों के साथ भी व्यतीत करेंगे, जिससे आप अपने आप को काफी तरोताजा महसूस करेंगे. लिखनादि बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती हैं.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका और दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है. जॉब कर रहे जातको को अपनी जॉब में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे. उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे. माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. आप अपनी माताजी को लेकर ननिहाल घूमने जाएंगे, जहां वह काफी खुश नजर आएंगे. परिवार का सहयोग मिलेगा. परिवार के लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे.

किसी बात को लेकर आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है. अप्रत्याशित रोमांस आपको अचानक मिल सकता है. नई योजनाएं अच्छी आमदनी का जरिया साबित होंगी. किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात होगी, जिससे मिलकर पुरानी यादें ताजा होंगी. आप मित्र के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे. आप अपने मित्रों और परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बनाएंगे, जहां जाकर सभी लोग काफी खुश नजर आएंगे. बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलने के संकेत हैं.

धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका खुशियों से भरा रहेगा. जॉब को लेकर सुख समाचार की प्राप्ति होगी. आप के पद में भी बढ़ोतरी की देखने को मिलेगी. व्यवसाय कर रहे जातको को व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा. नए-नए कांटेक्ट मिलेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी. मित्रों की सहायता से आय के काफी सारे स्त्रोत मिलेंगे. व्यवसाय में नई नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं. जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप थोड़ा सा परेशान दिखेंगे.

किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श करें, तो बेहतर रहेगा. कल आप खुद को सुकून में और जिंदगी का लूटफ उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे. शेयर मार्केट में निवेश करना चाहते हैं, तो समय अच्छा है. आपने जो पहले निवेश किया हुआ था तो उसका भी पूरा लाभ मिलेगा. अविवाहित लोगों के रिश्ते की बात चल सकते हैं. किसी दूर के रिश्तेदार के यहां आप पार्टी में सम्मिलित होंगे, जहां सभी लोगों से मेल-मिलाप होगा.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है. आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे. कार्यक्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन आप सभी कार्यों को समय पर पूरा करने में कामयाब रहेंगे. सेहत के प्रति सावधान रहें. बदलते मौसम के कारण सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे.

अचानक से यात्राओं पर भी जाने के योग बन रहे हैं, जो यात्रा आपके लिए काफी सुखद रहेगी. अनियोजित खर्च बढ़ेंगे. कल रोमांस से भरपूर होने की पूरी संभावना है. कल आप प्यार की मदहोशी को महसूस करेंगे. अपने प्रिय के साथ रोमांटिक डिनर पर जाएंगे. राजनीति में सफलता प्राप्त होगी. शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की मिलेगी. जो युवा कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं, वह घर से दूर रहकर कोई अच्छा कोचिंग सेंटर ज्वाइन करेंगे, जिससे उन्हें सफलता प्राप्त हो सके.

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका बढ़िया रहने वाला है. व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए नई-नई तकनीकों का इस्तेमाल करेंगे. आपके मित्र भी आपकी सहायता करेंगे. नौकरी कर रहे जातकों को नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा. कार्यक्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा, जिससे आप अपने आपको थका हुआ महसूस करेंगे. अपनी सेहत का ध्यान रखें. थोड़ा सा आराम करें तो बेहतर रहेगा.

खर्चों की अधिकता रहेगी. आप अपने परिवार की जिम्मेदारियों का पूरा ध्यान रखेंगे. घर की साज-सज्जा व मरम्मत पर भी काफी धन खर्च होगा. कल आपको पैसों की आवाजाही पर विशेष ध्यान देना होगा. सभी खर्चों को बजट बनाकर करेंगे तो बेहतर रहेगा. गाड़ी चलाते समय सावधान रहें. घर में किसी नए मेहमान का आगमन होगा, जिससे परिवार में खुशियां भरा महोल होगा.

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका बेहतर रहने वाला है. शादीशुदा लोगों का पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. जीवनसाथी के साथ परिवार की भलाई के लिए कार्य करते हुए नजर आएंगे. संतान के द्वारा मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. सेहत में पहले से सुधार होगा. परिवार वालों के साथ किसी पार्टी में सम्मिलित होंगे, जहां सभी लोगों से मेल-मिलाप होगा.

रुके हुए धन का आगमन होगा, जिससे आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे. आप अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या में सुबह व शाम की सैर को शामिल करेंगे. मन की शांति के लिए कुछ समय धार्मिक कार्यक्रमों में भी व्यतीत करेंगे. अपने बिजी दिन में से कुछ समय आप अपने लिए निकालेंगे, जिसमें आप अपनी बहन से फोन पर बातचीत करेंगे. कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं. परिश्रम अधिक रहेगा. कल सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

 

 

 

 

 

 

More From Author

Defense Minister Rajnath Singh

भारत में अब लगभग एक लाख स्टार्ट-अप्स और 100 से अधिक यूनिकॉर्न हैं – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

पालतू बिल्ली बनी पति-पत्नी की तलाक की वजह

OMG ! पालतू बिल्ली बनी पति-पत्नी की तलाक की वजह, बोली- बिल्ली मेरे पिता है, और इस आदमी ने उसे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *