भीषण सड़क हादसा

भीषण सड़क हादसा : खाई में गिरी बस, 8 लोगों की मौत, 30 लोग घायल

रायगढ़. महाराष्ट्र के रायगढ़ के खोपोली इलाके में एक बस खाई में गिर जाने से 8 लोगों की मौत हो गई और करीब 25 से 30 लोग घायल हो गए. मौके पर बचाव अभियान जारी है. बताया जा रहा है कि ये हादसा शुक्रवार देर रात खंडाला और खोपोली के बीच पुराने नेशनल हाईवे पर शिंगरोबा घाट से उतरते समय हुआ.

रायगढ़ एसपी ने कहा कि हाइवे पर बोरघाट में एक प्राइवेट बस खाई में गिर गई. ये बस पुणे से मुंबई आ रही थी. बस में कुल 40-45 यात्री सवार थे. जा रहा कि ड्राइवर का बस से कंट्रोल छूटने के चलते ये बड़ा हादसा हुआ. मौके पर रेस्क्यू टीम और रायगढ़ की पुलिस पहुंच गई है. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 के आंकड़ों के मुताबिक राज्य ने 2022-23 में 33,069 सड़क दुर्घटनाओं की सूचना दी है. जिसके कारण 14,883 लोगों की मौत हुई और 27,218 लोग घायल हुए. जबकि इसके विपरीत मुंबई में सड़क हादसों में कमी आई है. 2022-23 में मुंबई में 1,773 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 272 लोग मारे गए और 1,620 अन्य घायल हुए. पिछले साल (2021-22) मुंबई में 2,214 सड़क दुर्घटनाएं हुई, जिनमें 387 लोगों की मौत हो गई थी और 1,944 लोग घायल हो गए थे. जहां महाराष्ट्र में पिछले साल की तुलना में इस साल सड़क दुर्घटनाओं में 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, वहीं मुंबई में 19 फीसदी की गिरावट देखी गई है.

More From Author

देश कोरोना ने बढ़ाई टेंशन ! आज 10,753 नए मामले आए, एक्टिव मरीजों की संख्या 53,720 हुई

अमरनाथ यात्रा का शेड्यूल जारी

अमरनाथ यात्रा का शेड्यूल जारी , 1 जुलाई से शुरू होगी यात्रा 17 अप्रैल से कर सकते हैं ऑफलाइन व ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन……

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *