राशिफल

Horoscope 14 April 2023 : आज का राशिफल, शुक्रवार को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

Horoscope 14 April 2023 : आज का का राशिफल दिन- शुक्रवार , कलियुग- 5124, विक्रम संवत- 2080, वीर निर्वाण संवत 2548, माह- बैसाख, तिथि- कृष्ण पक्ष अष्टमी (8)। शुक्रवार का दिन भगवान विष्णु को को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से सबकी मनोकामना पूरी होने की मान्यता है।

Horoscope 14 April 2023

मेष राशि 14 अप्रैल 2023 (Aries) 

किसी भी विवादों में ना पड़ें। कारोबार में आज साथी के साथ वाणी संयमित रखें। आज भाग्य साथ नहीं देगा। किसी नई वित्तीय योजना का लाभ उठाने की कोशिश कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को काम में शीघ्र सफलता भी नहीं मिलेगी, लेकिन दोपहर के बाद स्थिति में सुधार होगा।

वृषभ राशि 14 अप्रैल 2023 (Taurus)
आज आप भावुक रहेंगे। आप अपने प्रिय को कोई सरप्राइज दे सकते हैं। शारीरिक सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। मन से खुश रहने का प्रयास करें। आज नए काम शुरू करने से बचें। खानपान का ध्यान रखें।

मिथुन राशि 14 अप्रैल 2023 (Gemini)
आज आप मौज-मस्ती में व्यस्त रहने वाले हैं। मनोरंजक कामों में व्यस्त रहेंगे। दोस्तों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। आज का दिन उल्लास से भरपूर रहेगा। अपने प्रिय के साथ समय गुजारने के लिए आज आप पूरी कोशिश करेंगे।

कर्क राशि 14 अप्रैल 2023 (Cancer)
कारोबार स्थल पर वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। परिवार में शांति रहेगी। विरोधियों को लाभ प्राप्त नहीं हो सकेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कोई नया काम मिल सकता है।

सिंह राशि 14 अप्रैल 2023 (Leo)
फिर भी गुस्से पर संयम रखें। पेट से तकलीफ हो सकती है। परिवार में कुछ तनाव भी हो सकता है। मानसिक रूप से अप्रसन्नता रहेगी। कारोबार में लाभ होने की संभावना है।

कन्या राशि 14 अप्रैल 2023 (Virgo)
आज शारीरिक कमजोरी रहेगी। चिंता से काम में मन नहीं लगेगा। धन हानि होने की आशंका है। काम में सफलता नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। संतान के विषय में चिंता होगी। आज का दिन शांति के साथ गुजारे।

तुला राशि 14 अप्रैल 2023 (Libra)
नए काम की शुरुआत करना आज शुभ रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। दोपहर के बाद आपके मन पर उदासी छाई रहेगी। किसी बात की चिंता रहेगी। पारिवारिक वातावरण क्लेशमय रहेगा।

वृश्चिक राशि 14 अप्रैल 2023 (Scorpio)
परिजनों के साथ मतभेद की स्थिति आ सकती है। वाणी पर संयम रखना होगा। काम में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा रहेगी। काम का भार अधिक रहेगा। दोपहर के बाद किसी बात की प्रसन्नता मिल सकती है। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा।

धनु राशि 14 अप्रैल 2023 (Sagittarius)
आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। आज किस्मत आपका साथ देगा और आर्थिक रूप से आपको फायदा होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप उत्साही तथा प्रफुल्लित बने रहेंगे। प्रत्येक काम में सफलता मिलने से उत्साह बना रहेगा।

मकर राशि 14 अप्रैल 2023 (Capricorn)
आज वाणी पर संयम रखें। क्रोध की अधिकता रहेगी। उग्र चर्चा या विवाद हो सकता है। मन में चिंता रहेगी। आध्यात्मिकता में रुचि लेने से आपका मन शांत रहेगा। दोपहर के बाद नई स्फूर्ति और उल्लास का अनुभव करेंगे। कोई आपसे प्रभावित हो सकता है। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद और शांत रहेगा।

कुंभ राशि 14 अप्रैल 2023 (Aquarius)
आज का दिन लाभदायक है। सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे। उसके फलस्वरूप मान प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी होगी। विवाह योग्य युवाओं को अनुकूल जीवनसाथी मिलने के योग हैं। करीबी लोगों के साथ मुलाकात करके काफी अच्छा महसूस करेंगे। दोपहर के बाद घर में किसी से विवाद हो सकता है। सेहत का पाया कमजोर रहेगा।

मीन राशि 14 अप्रैल 2023 (Pisces)
आपके विचारों में आज दृढ़ता नहीं होगी। कारोबार में भागीदारी के काम में लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों का काम समय पर पूरा हो सकेगा। हालांकि काम का अतिरिक्त बोझ आपके पास रहेगा। बिजनेस को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। सुख-शांति रहेगी। पिता से आर्थिक लाभ मिल सकता है। Horoscope 14 April 2023

More From Author

काजू खाने

High Cholesterol: काजू खाने से नहीं बढ़ता कोलेस्ट्रॉल बल्कि शरीर को मिलते हैं ढेर सारे फायदे

Export : देश का निर्यात 6 प्रतिशत बढ़कर 447 अरब डॉलर हुआ, आयात 16.5 फीसदी बढ़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *