मारने वाला निकला उसका दोस्त

प्रॉपर्टी डीलर को मारने वाला निकला उसका दोस्त ही, सामने आई चौंकाने वाली बातें

यूपी। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में हुए ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्तौल भी बरामद की गई. दरअसल, पुलिस को 5 अप्रैल को एक युवक की लाश मिली थी. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी. जैसे-जैसे पुलिस की पड़ताल आगे बढ़ती गई वैसे-वैसे चौंकाने वाली बातें सामने आती गईं. पुलिस ने शव की पहचान के लिए मृतक के फोटो जगह-जगह लगाए थे.

इसके आधार पर मृतक की पहचान सागर राणा के तौर पर हुई, जो करनाल का रहने वाला था. लखनऊ में रहते हुए विजय सिंह के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था. इस दौरान उसकी दोस्ती विजय सिंह नाम के युवक से हुई और दोनों एक दूसरे के घर आने-जाने लगे. इसी बीच विजय को शक हुआ की सागर मौके का फायदा उठाकर उसकी पत्नी के साथ संबंध बनाना चाहता है. इसी आशंका में इसने अपने साथी के साथ मिलकर अपनी सफारी गाड़ी में लेकर थाना शिवगढ़ क्षेत्र में आया. वहां गोली मारकर सागर की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया.

पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मृतक सागर राणा के परिजन उसे ढूंढ़ने के लिए लखनऊ आए थे. थाना क्षेत्र बिजनौर पर एक पेंपलेट उसका फोटो चिपका देखा, तो पुलिस का नंबर मिला. उसने थाना शिवगढ़ से संपर्क किया, तब उसको बताया कि उसके बेटे का हुलिया फोटो से मिलता जुलता है. यहीं से इन्वेस्टिगेशन शुरू हुई और पुलिस आरोपी तक पहुंच गई. इसके बाद आरोपी विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी के पास से 32 बोर की पिस्टल भी बरामद की गई है.

More From Author

राशिफल

Horoscope Today : भगवान गणेश की बरसेगी कृपा, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

भीड़ पर बरसाए बम,

सेना के हमले ने मचाई त्रासदी, भीड़ पर बरसाए बम, बच्चों समेत 100 से ज्यादा की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *