IPL 2023 : लखनऊ ने बेंगलुरु को एक विकेट से हराया, LSG ने 20 ओवर में 213 रन चेज किए

बेंगलुरु। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अति रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एक विकेट से हरा दिया। LSG के विकेटकीपर निकलोस पूरन ने 15 बॉल में सीजन की फास्टेस्ट फिफ्टी लगाकर टीम को जीत दिलाई। उनसे पहले मार्कस स्टोइनिस ने 30 बॉल में 65 रन की विस्फोटक पारी खेली थी।

लखनऊ से पहले बेंगलुरु के बैटर्स ने भी विस्फोटक बैटिंग की। विराट कोहली के 61 रन बनाने के बाद फाफ डु प्लेसिस ने 79 और ग्लेन मैक्सवेल ने 59 रनों की तेज पारी खेली। तीनों अपनी टीम का स्कोर 20 ओवर में 212 रन तक ले गए। जवाब में लखनऊ ने 20 ओवर में ही 9 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया।

आरसीबी ने पहले बल्‍लेबाजी का आमंत्रण स्‍वीकार करके निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 212 रन बनाए। जवाब में लखनऊ सुपरजायंट्स ने आखिरी गेंद पर 9 विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया। निकोलस पूरन को उनकी तूफानी पारी के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

लखनऊ की पारी का हाल

213 रन के विशाल लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत बेहद खराब रही। काइल मेयर्स खाता भी नहीं खोल सके। फिर दीपक हुड्डा (9) और क्रुणाल पांड्या एक ही ओवर में आउट होकर डगआउट लौट गए। लखनऊ ने चौथे ओवर में 23 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे।

स्‍टोइनिस ने खेली उम्‍दा पारी

लखनऊ की पारी को संवारने की जिम्‍मेदारी मार्कस स्‍टोइनिस (65) ने उठाई। उन्‍होंने कप्‍तान केएल राहुल (18) को साथ लिया और चौथे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी की। स्‍टोइनिस ने केवल 25 गेंदों में अपना अर्धशतक जमाया और लखनऊ की मैच में वापसी कराई।

कर्ण शर्मा ने स्‍टोइनिस को शाहबाज अहमद के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। स्‍टोइनिस ने 30 गेंदों में 6 चौके और पांच छक्‍के की मदद से 65 रन बनाए। जल्‍द ही सिराज ने केएल राहुल (18) को कोहली के हाथों कैच आउट कराकर लखनऊ की मुसीबतें बढ़ा दी।

पूरन ने जड़ा सबसे तेज अर्धशतक

यहां से निकोलस पूरन ने मोर्चा संभाला और आयुष बदोनी (30) को साथ लेकर आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। पूरन ने केवल 15 गेंदों में अर्धशतक जमा दिया। वो आईपीएल 2023 में सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले बल्‍लेबाज बने। पूरन ने बदोनी के साथ छठें विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की। पूरन आउट होने से पहले मुकाबला काफी हद तक लखनऊ के पक्ष में कर गए थे।

 

More From Author

यूपी में कोरोना के मामले बढ़े को लेकर योगी सरकार की सख्त गाइडलाइन जारी

राशिफल

Horoscope Today : मिथुन और तुला राशि वाले कर सकते है यात्रा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति रहे सचेत, जानिए आज का राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *