देश का विदेशी मुद्रा भंडार

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 32.9 करोड़ डॉलर घटकर 578.45 अरब डॉलर पर

नई दिल्ली । अर्थव्यवस्था के र्मोचे पर झटका देने वाली खबर है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 31 मार्च को समाप्त हफ्ते में 32.9 करोड़ डॉलर घटकर 578.45 अरब डॉलर रह गया। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने यह जानकारी दी है।

आरबीआई ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में कहा कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार 31 मार्च को समाप्त हफ्ते 32.9 करोड़ डॉलर घटकर 578.45 अरब डॉलर रहा है। विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट की वजह स्वर्ण आरक्षित भंडार में कमी है। इससे पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार 5.98 अरब डॉलर बढ़कर 578.78 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया था।

आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में अहम योगदान देने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 3.6 करोड़ डॉलर घटकर 509.691 अरब डॉलर रह गई है। वहीं, स्वर्ण भंडार का मूल्य 27.9 करोड़ डॉलर घटकर 45.20 अरब डॉलर रह गया। विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) भी 2.7 करोड़ डॉलर घटकर 18.392 अरब डॉलर रह गया।

आरबीआई के मुताबिक इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में रखा हुआ देश का मुद्रा भंडार 1.4 करोड़ डॉलर की बढ़त के साथ 5.165 अरब डॉलर हो गया। 31 मार्च को बीते वित्त वर्ष 2022-23 में देश के विदेशी मुद्रा भंडार में कुल 28.86 अरब डॉलर की गिरावट रही है।

उल्लेखनीय है कि वैश्विक घटनाक्रमों के बीच केंद्रीय बैंक के रुपये की विनियम दर में तेज गिरावट को रोकने के लिए मुद्रा भंडार का उपयोग करने की वजह से बाद में इसमें गिरावट आई है। अक्टूबर, 2021 में देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

More From Author

राशिफल

Horoscope 8 April 2023 : आज इन राशियों पर रहेगी शनिदेव की कृपा दृष्टि, मिलेगा धन का लाभ, बनेंगे बिगड़े काम

सुखोई-30 फाइटर जेट

राष्ट्रपति मुर्मू ने सुखोई-30 फाइटर जेट में भरी उड़ान, असम के तेजपुर एयरबेस से किया टेक-ऑफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *