ब्लड शुगर कम हो या ज्यादा, दिल और किडनी के लिए खतरनाक, जानिए डायबिटीज के आखिरी लक्षण

High Blood Sugar: डायबिटीज को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। जब ब्लड शुगर का लेवल बढ़ना शुरू होता है तो मरीज को इसके बारे में बिल्कुल भी पता नहीं चल पाता हैा। हालांकि शुगर की बीमारी होने पर इसके लक्षण जरूर दिखना शुरू हो सकता है। जिसके कारण शुरूआत में ही इसे कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। कई हेल्थ रिपोर्ट्स के अनुसार, डायबिटिक मरीजों के मामले में भारत दुनिया का दूसरा बड़ा देश है। अगर इस बीमारी को कंट्रोल नहीं किया गया तो डायबिटीज के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा होता है। इसलिए लोगों में डायबिटीज के के बारे में पूरी जागरुकता रखनी चाहिए।

हाई ब्लड शुगर के लक्षण

सीडीसी के मुताबिक जब डायबिटीज होती है तो अत्यधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, बहुत भूख लगना, हाथ-पैर सुन्न होना, बिना वजह वजन घटना, थकान लगना, ड्राई स्किन और त्वचा पर इंफेक्शन आदि के लक्षण नजर आने लगते हैं।

डायबिटीज से आंख खराब होना

NHS के मुताबिक हाई शुगर के कारण आंख खराब हो जाती है। इसे डायबिटिक रेटिनोपैथी कहा जाता है। इस दौरान आंख की रोशनी या तो धीरे-धीरे कम होने लगती है या फिर व्यक्ति को धुंधला दिखाई देने लगता है। इसके अलावा आंखों के आगे अलग-अलग आकृतियां नजर आने लगती हैं। High Blood Sugar

दिल को नुकसान

सांस फूलना

थकान

सिर घूमना

असामान्य धड़कन

पैरों व टखनों में सूजन

छाती में दर्द​

डायबिटीज से किडनी खराब होना

​ब्लड प्रेशर कंट्रोल ना रहना​

पेशाब में प्रोटीन की मात्रा

पैर, टखने, हाथ व आंख पर सूजन

बार-बार पेशाब आना

भूख ना लगना

जी मिचलाना या उल्टी

लगातार खुजली रहना​

नसें खराब होने के लक्षण

​NIDDK के मुताबिक जब डायबिटीज अधिक बढ़ने पर नसें खराब होने लगती हैं तो इसे डायबिटिक न्यूरोपैथी कहते हैं। हालांकि इसके लक्षण इस पर निर्भर करते हैं कि कौन से हिस्से की नसें खराब हुई हैं। जैसे पैरों की नसें जब खराब होती हैं तो पैरों में दर्द, जलन और सुन्नपन आदि के संकेत मिलने लगते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

 

More From Author

AMAR PRABHAT 8 APR 23

राशिफल

Horoscope 8 April 2023 : आज इन राशियों पर रहेगी शनिदेव की कृपा दृष्टि, मिलेगा धन का लाभ, बनेंगे बिगड़े काम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *