एलन मस्क ने बदला ट्विटर का लोगो, नीली चिड़िया की जगह लगाई Doge की तस्वीर

नई दिल्ली। Twitter का सीईओ बनने के बाद से ही एलन मस्क (Elon Musk) कई बदलाव कर चुके हैं। सोमवार देर रात उन्होंने एक और बदलाव किया जिसने सभी यूजर्स को हैरान कर दिया। एलन मस्क ने ट्विटर की पहचान बन चुके ब्लू-बर्ड लोगो को हटा दिया। इसके जगह लोगों को डॉगी (Doge) की तस्वीर दिखाई देने लगी। पहले तो यूजर्स को लगा कि शायद किसी ने ट्विटर को हैक कर लिया है लेकिन इसके बाद एलन मस्क के एक ट्वीट से तस्वीर साफ हो गई।

एलन मस्क के ट्वीट के बाद स्पष्ट हो गया कि ट्विटर का लोगो बदल दिया गया है। देर रात करीब 12:20 बजे एलन मस्क ने एक फोटो ट्वीट की। इसमें एक डॉगी नजर आ रहा था। डॉगी कार की ड्राइविंग सीट पर बैठा हुआ है और वह ट्रैफिक पुलिस को अपना लाइसेंस दिखा रहा है। इस लाइसेंस में नीली चिड़िया (ट्विटर का पुराना लोगो) की फोटो है। जिसके बाद डॉगी ट्रैफिक पुलिस से कह रहा है, “ये पुरानी फोटो है”।

कुछ दिनों पहले दिए थे संकेत

बता दें कि एलन मस्क ने इसके संकेत कुछ दिनों पहले दिए थे। फरवरी में एलन मस्क ने एक फोटो ट्वीट की थी। इस ट्वीट में एक डॉगी सीईओ की कुर्सी पर बैठा था। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि “ट्विटर के नए सीईओ कमाल के हैं।” इस ट्वीट में डॉगी के आगे एक पेपर पर उसका नाम फ्लोकी लिखा गया था। इसके बाद तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे।

एलन मस्क ने ये फैसला क्यों किया?

आधिकारिक रूप से तो इस बदलाव के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन मस्क का एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने Twitter खरीदने से पहले एक यूजर से ट्विटर खरीदने और लोगो बदलने का वादा किया था। इन ट्वीट्स पर मस्क ने फिर प्रतिक्रिया दी है।

आखिर कौन है वो कुत्ता?

Twitter का लोगो बदले जाने के बाद डॉजकॉइन ने ट्वीट कर बताया कि इस कुत्ते का नाम काबोसु है। यह जापान के सकुरा में अपने मालिक अत्सुको सातो के साथ रहता है। अत्सुको सातो ने साल 2010 में अपने ब्लॉग पर काबोसु की तस्वीरें अपलोड की थीं। इसके मालिक आत्सुको ने इसकी एक खास पोज में तस्वीर अपने ब्लॉग में डाली तो यह डोज के नाम से मशहूर हो गई। इस फोटो में काबोसु को तिरछी निगाहों से देखते और एक बनावटी तौर पर हंसते देखा जा सकता है। बाद में बिटकॉइन जैसी अन्य क्रिप्टोकरेंसी पर मज़ाक उड़ाने के लिए इसकी तस्वीरों का इस्तेमाल मीम्स में किया जाने लगा। डॉजकॉइन ने बताया कि काबोसु एक रेस्क्यू डॉग है।

More From Author

भड़की हिंसा

पश्चिम बंगाल में भड़की ताजा हिंसा, रेलवे स्टेशन पर पथराव, कई घंटों तक ट्रेनों का संचालन रहा बंद

दयाशंकर सिंह का तलाक

स्वाति और योगी सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह का तलाक, खत्म हुआ 22 साल का रिश्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *