बिहार में बेकाबू हिंसा, सासाराम में ब्लास्ट, बिहारशरीफ में फायरिंग के बाद कर्फ्यू

बिहार का सासाराम में एक बार फिर से हिंसा की खबर है। यहां एक जोदार ब्लास्ट हुआ, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायलों को बीएचयू रेफर कर दिया गया है। सासाराम के जिलाधिकारी है: धर्मेंद्र कुमार ने बताया, “सासाराम में बम ब्लास्ट हुआ। घायलों को BHU अस्पताल रेफर किया गया है। हम अभी सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। धमाके का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।” सासाराम में हिंसा नगर थाना क्षेत्र के सहजलाल पीर का है। जहां भी शेरगंज इलाके में हिंसा हुई। जहां शनिवार को बम की आवाज के बीच हिंसक झड़प और दो पक्षों के बीच फायरिंग होने की भी सूचना है। इसके अलावा यहां पत्थरबाजी भी भी खबर है। स्थिति के देखते हुए सासाराम नगर के सभी स्कूलों को भी 4 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है।

वहीं शनिवार को नालंदा जिले में बिहारशरीफ के पहाड़पुरा इलाके में दो गुट में खूनी संघर्ष देखा गया। इस दौरान 12 राउंड फायरिंग हुई। जिससे इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां कर्फ्यू लगा दिया गया है।

इससे पहले शुक्रवार को सासाराम में हिंसा उस वक्त भड़की जब सासाराम और बिहार शरीफ में गुरुवार को रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा निकाली जा रही था। ये सांप्रदायिक हिंसा थी। मामले में अब तक 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा शनिवार नालंदा में भी फायरिंग की खबरें हैं। जहां बरनौलिया में फायरिंग हुई। वहीं एक और फायरिंग पहाड़पुरा में हुई, जिसमें पुलिसकर्मी सहित 3 लोग जख्मी हुए। घायलों में से एक की मौत हो गई।

 

More From Author

राशिफल

Horoscope 2 April 2023 : रविवार को कैसा रहेगा आपका दिन , जानें सभी राशियों का भविष्यफल

वॉर्नर की तूफानी पारी बेकार

IPL 2023: वॉर्नर की तूफानी पारी बेकार, लखनऊ ने 50 रन से मैच जीता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *