कार्बन मोनोऑक्साइड

एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, कॉइल जलाकर सोना पड़ा भारी

नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में शुक्रवार सुबह एक परिवार के 6 लोग अपने घर में मृत पाए गए. उत्तर पूर्व दिल्ली के डीसीपी के मुताबिक जब ये लोग गुरुवार रात सोने गए तो कमरे में मच्छर भगाने वाली दवा जलाई थी. इससे उत्पन्न कार्बन मोनोऑक्साइड सूंघने के कारण सभी की मौत हुई है.

पुलिस उपायुक्त ने कहा, परिवार ने मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जलाई थी, और रात में घर के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी थीं. इससे कमरे में धुआं भर गया. घटना की जानकारी पुलिस को शुक्रवार सुबह मिली. सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और उन सभी लोगों को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतकों के शव आज पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंपे जाएंगे.

 

More From Author

Kanpur Fire Breaks Out : कानपुर के हमराज मार्केट में लगी भीषण आग, कई कपडा दुकाने आई चपेट में

कलयुगी बेटा

कलयुगी बेटा ने दिन में मां-बाप से लिपटकर रोया, रात में बिना डरे कैंची से करता रहा वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *