Kanpur Fire Breaks Out : कानपुर के हमराज मार्केट में लगी भीषण आग, कई कपडा दुकाने आई चपेट में

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर के बांसमंडी में हमराज मार्केट के पास AR टावर में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए कुल 20 दमकल मौके पर पहुंची। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग ने AR टावर को अपनी चपेट में ले लिया और मसूद कॉम्प्लेक्स के अंदर मौजूद आसपास की इमारतों में आग फैल गई।

उत्तर प्रदेश अग्निशमन सेवा के उप निदेशक अजय कुमार ने कहा, “रात 1:30 बजे के आस-पास आग लगी थी। यहां मार्केट है, जहां कपड़े का सामान भरा हुआ है। फायर ब्रिगेड ने बहुत अच्छा काम किया है। आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। स्थिति नियंत्रण में है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।” कानपुर के ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा, “आग को काबू करने की कोशिश की जा रही है, बचाव कार्य 5-6 घंटे से जारी है। दमकल की 15-16 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। आर्मी, एयरफोर्स की गाड़ियां भी मौजूद हैं। अगले 3-4 घंटे में आग पर काबू पाने की उम्मीद है।”

वहीं दिल्ली के वजीरपुर इलाके की एक फैक्ट्री में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। इस घटना की सूचना मिलते ही आग पर काबू पाने के लिए तत्काल 25 फायर टेंडर को रवाना किया गया है। फैक्ट्री में आग इतनी भीषण है कि धुएं के गुबार दूर-दूर तक देखने को मिल रहे हैं।

More From Author

इंदौर के मंदिर में हुए हादसे में मृतकों की संख्या 35 हुई, रेस्क्यू ऑपरेशन में फौज भी जुटी

कार्बन मोनोऑक्साइड

एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, कॉइल जलाकर सोना पड़ा भारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *