अतीक अहमद

अतीक अहमद को ला रहा यूपी पुलिस , शिवपुरी पहुंचा अतीक अहमद का काफिला

प्रयागराज: उमेश पाल मर्डर केस का मुख्य साजिशकर्ता और राजू पाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी अतीक अहमद को साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है। अतीक अहमद की यह यात्रा रविवार शाम शुरू हुई है। करीब 7 घंटे की कागजी कार्रवाई के बाद अतीक अहमद को साबरमती जेल से लेकर यूपी पुलिस प्रयागराज के लिए रवाना हुई। रात में कई जगहों पर अतीक अहमद की गाड़ी को रुकता देखा गया। हालांकि, अधिक देर तक कहीं भी गाड़ी नहीं रुकी। अतीक को आराम का कोई मौका नहीं मिल पाया है। इस बीच राजधानी लखनऊ से लेकर प्रदेश और देश में अतीक की गाड़ी पलटने जैसे कयास लगाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर अतीक अहमद लगातार टॉप ट्रेंड में बना हुआ है।

मध्य प्रदेश में प्रवेश के साथ ही रुका अतीक का काफिला

अतीक अमहद को साबरमती जेल से प्रयागराज लाए जाने के क्रम में काफिला मध्य प्रदेश में प्रवेश करने के साथ ही रुक गया। अतीक अमहद के अनुरोध पर काफिला को रोका गया।

अतीक के आने से पहले प्रयाराज में बड़ा एक्शन

अतीक अहमद को प्रयागराज में लाने के लिए गुजरात यूपी पुलिस की 45 सदस्यीय टीम गई थी। इसमें दो आईएएस, तीन डीएसपी और 40 कॉन्स्टेबल शामिल हैं। अतीक के प्रयागराज पहुंचने से पहले बड़ा एक्शन हुआ है। प्रयागराज में तैनात एक दारोगा समेत 17 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। अतीक गिरोह को मदद पहुंचाने का आरोप लगने के बाद यह कार्रवाई हुई है। यूपी पुलिस की ओर से प्रशासनिक आधार पर ट्रांसफर किए जाने की बात कही गई है। धूमनगंज, पूरामुफ्ती, खुल्दाबाद और करैली थानों में तैनात पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गाज गिरी है। दारोगा मेराज खान को मुरादाबाद पीटीसी भेज दिया गया है। वहीं, उर्दू अनुवादक मुनव्वर खान को हाथरस ट्रांसफर कर दिया गया है। हेड कांस्टेबल जावेद खान को हरदोई, तौफीक खान को औरैया, सरफराज खान को फतेहगढ़, सिराज अहमद खान को एटा, अफरोज खान को इटावा, अफरोज खान द्वितीय को हमीरपुर, नौशाद को बलरामपुर, मोहम्मद बाबर खान को अमरोहा, मोहम्मद शाहिद खान को बागपत, इरशाद अहमद सिद्दीकी को बुलंदशहर, मोहम्मद शाह आलम को पीलीभीत भेज दिया गया है। इसके अलावा सिपाही मोहम्मद आमिर खान को गोंडा, मेराज खान को जालौन, मोहम्मद आकिब रजा खान को सीतापुर, अरशद खान का आगरा भेजा गया है।

रातभर चलता रहा गाड़ियों का काफिला

अतीक अहमद को लेकर साबरमती जेल से निकली यूपी पुलिस की गाड़ियां लगातार चल रही हैं। बीच-बीच में कुछ देर के लिए गाड़ियों को रोका जा रहा है। हालांकि, कैदी वाहन में अतीक अहमद को बैठाया गया है। उसे एस्कॉर्ट करते हुए यूपी पुलिस पुलिस का वाहन चल रहा है। गुजरात सीमा तक गुजरात पुलिस का एस्कॉर्ट वाहन भी चल रहा था।

उमेश पाल अपहरण केस में सुनाया जाना है फैसला

बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल को अतीक गैंग से 2005 में ही धमकी मिलने लगी थी। राजू पाल हत्याकांड में गवाही के बाद उमेश पाल का वर्ष 2006 में अतीक अहमद गैंग ने अपहरण कराया था। इसी केस की सुनवाई प्रयागराज एमपी एमएलए कोर्ट में चल रही थी। मंगलवार 28 मार्च को इस केस का फैसला आना है। अतीक अहमद को इसी के लिए प्रयागराज लाया जा रहा है।

 

 

More From Author

WPL Final 2023 : मुंबई इंडियंस ने जीता WPL के पहले सीजन का खिताब , दिल्ली को मिली 7 विकेट से मात

जर्रार अहमद का एनकाउंटर

अतीक के करीबी जर्रार अहमद का एनकाउंटर , पैर में लगी गोली, फतेहपुर में गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *