Aaj Ka Rashifal 27 March 2023 – आज चैत्र शुक्ल पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और सोमवार का है। आज चैत्र नवरात्र का छठा दिन है। आज स्कन्द षष्ठी व्रत भी है। आज रात 11 बजकर 20 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 3 बजकर 27 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा नवरात्र की षष्ठी तिथि में बेल के पेड़ के पास जाकर देवी मां का बोधन किया जाता है। आगे हम इसी पर विस्तृत चर्चा करेंगे साथ ही आज अगर आपका बर्थडे है तो क्या करें और अगर आज आपकी मैरिज एनिवर्सिरी है तो क्या खास करें। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 27 मार्च का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
Aaj Ka Rashifal 27 March 2023
मेष राशि- मन अशान्त रहेगा। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।
वृष राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा।
मिथुन राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं।
कर्क राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। परिश्रम अधिक रहेगा। आय वृद्धि होगी।
सिंह राशि- मन परेशान होगा। आत्मसंयत रहें। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
कन्या राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकता है। भागदौड़ बढ़ सकती है। खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
तुला राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु शान्ति बताये रखने के लिए प्रयास करें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं।
वृश्चिक राशि- मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। घरवालों के साथ बीतेगा समय। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे।
धनु राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। बहन-भाइयों का साथ मिलेगा।
मकर राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु संयत रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकते हैं। पिता का साथ मिलेगा। तनाव रहेगा।
कुंभ राशि- मन शान्त तो रहेगा, परन्तु फिर भी संयत भी रहें। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की अधिकता रहेगी। यात्रा के योग हैं।
मीन राशि- मन अशान्त हो सकता है। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं।