राशिफल

Horoscope Today : शनिदेव की कृपा इन जातकों वाले को मिलेगी भरपूर सफलता, जानिए राशिफल

आज का सभी राशि वालों के लिए उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर प्रभाव पड़ता है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। आज यानी शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। आज के दिन भगवान शनि की पूजा-अर्चना की जाती है। शनिवार के भगवान को काला रंग पसंद होने के कारण काले वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है।

मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। माता का सानिध्य मिलेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भवन के रख-रखाव एवं साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे।

वृष राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय हो सकती है।

मिथुन राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु फिर भी आत्मसंयत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन भी अव्यवस्थित रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वाथ्य का ध्यान रखें।

कर्क राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा। फिर भी व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग-दौड़ बढ़ेगी। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। भाइयों का सहयेाग रहेगा।

सिंह राशि- मन परेशान रहेगा। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में सन्तुलित रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। आय में कमी आ सकती है। यात्रा के योग हैं।

कन्या राशि- संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला राशि- मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान भी रखें।

वृश्चिक राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे।

धनु राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। संयत रहें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद-परिणाम मिलेंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पिता से वैचारिक मतभेद रहेंगे।

मकर राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी और आय के साधन भी बनेंगे। खर्च भी बढ़ेंगे। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी।

कुंभ राशि- मन शान्त तो रहेगा। फिर भी धैयशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। मित्रों के साथ नए कारोबार की शुरुआत करेंगे।

मीन राशि- मन अशान्त तो हो सकता है। वाणी में मधुरता भी रहेगी। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा।

 

More From Author

AMAR PRABHAT 25 MAR 23

बागेश्वर बाबा

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं भड़काने का लगा आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *