एक्शन में पंजाब पुलिस, अमृतपाल सिंह का खास गोरखा बाबा गिरफ्तार

चंडीगढ़: खालिस्तान समर्थक और अलगाववादी अमृतपाल सिंह मामले में पंजाब पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. अमृतपाल सिंह के सहयोगी तेजिंदर सिंह उर्फ​​ गोरखा बाबा को गिरफ्तार कर लिया गया है. गोरखा बाबा खन्ना के मलौद थाने के मंगेवाल गांव का रहने वाले है.

वह अक्सर अमृतपाल के साथ रहता था और अजनाला केस में भी नामजद बताया जाता है. गोरखा बाबा एक समय में अमृतपाल का गनमैन हुआ करता था. अमृतपाल मामले को लेकर पंजाब पुलिस गुरुवार शाम 5 बजे एक प्रेस वार्ता भी करने वाली है.

गृह विभाग तथा न्याय विभाग की ओर से सोमवार को जारी किए गए आदेशानुसार, तरन तारन और फिरोजपुर में ‘जन सुरक्षा, हिंसा के किसी भी उकसावे को रोकने और शांति व जन व्यवस्था भंग बनाए रखने के लिए’ मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर रोक की अवधि बढ़ा दी गई है.

आदेश में कहा गया, ‘यह निर्देश दिया जाता है कि सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, सभी एसएमएस सेवाएं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली वॉयस कॉल के अलावा सभी डोंगल सेवाएं पंजाब के तरन तारन तथा फिराजपुर में 23 मार्च (दोपहर 12 बजे से) से 24 मार्च (दोपहर 12 बजे) तक सार्वजनिक सुरक्षा के हित में, किसी भी तरह की हिंसा को रोकने, शांति तथा सार्वजनिक व्यवस्था में किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए निलंबित कर दी जाएं.’

More From Author

करौली बाबा का अजीबोगरीब दावा , रोक सकता हूं रूस-यूक्रेन युद्ध

AMAR PRABHAT 24 MAR 23

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *