संभल: यूपी के संभल में हैरान करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक आठ साल की मासूम से बारह बारह साल के दो लड़कों ने गैंगरेप किया है. पुलिस ने केस दर्ज कर नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया है. गैंगरेप की घटना संभल के एक गांव की है.
पुलिस के अनुसार, गांव के ही दो लड़के खेलने के बहाने मासूम को घर से बुला ले गए थे. इसके बाद दोनों नाबालिगों ने उसके साथ गैंगरेप की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया. गैंगरेप की घटना के बाद दोनों आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर आई मासूम की तबीयत बिगड़ गई.
इसके बाद पीड़िता ने अपने परिवार के लोगों को अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में बताया. परिवारवाले थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया. पुलिस ने आनन-फानन दबिश देकर आरोपी बाल आरोपियों को पकड़कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है.