नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED ) ने लैंड फॉर जॉब स्कैम में बड़ी कार्रवाई की. ईडी ने दिल्ली, बिहार और यूपी में 15 ठिकानों पर छापेमारी की है. ये छापेमारी लालू यादव और उनके करीबियों के यहां पड़े हैं. इससे पहले सीबीआई ने इस मामले में लालू यादव और राबड़ी देवी से पूछताछ भी की थी. केंद्रीय जांच एजेंसी ने लैंड फॉर जॉब केस में मंगलवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से पूछताछ की थी.
लालू यादव फिलहाल दिल्ली में अपनी बेटी मीसा भारती के आवास पर हैं. वे हाल ही में किडनी ट्रांसप्लांट के बाद स्वस्थ होकर सिंगापुर से लौटे हैं. सीबीआई के अधिकारियों ने लालू से करीब तीन घंटे तक सवाल पूछे. उससे एक दिन पहले सोमवार को लालू की पत्नी राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास पर सीबीआई की टीम पहुंची थी. सीबीआई अधिकारियों ने करीब पांच घंटे तक राबड़ी से पूछताछ की.