डीएम ने लाट साहब के जुलूस मार्गो का किया निरीक्षण

शाहजहांपुर (सूवि)। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने होली पर निकाले जाने वाले छोटे एवं बड़े लाटसाहब के जलूस मार्गो का निरीक्षण किया। उन्होने चैक कोतवाली से चारखम्भा, चारखम्भा से केरूगंज, केरूगंज से अंटा चैराहा होते हुये खिरनी बाग चैराहा, खिरनी बाग से टाउनहाल, टाउनहाल से घंटाघर, घंटाघर से कोतवाली, कोतवाली से गर्रा फाटक तथा गर्रा फाटक से अजीजगंज तक जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया तथा मुख्य बिन्दुओं को देखा। साथ ही जिलाधिकारी ने छोटे लाट साहब के जूलूस मार्ग का भी निरीक्षण किया। उन्होने थाना रामचन्द्र मिशन से सरायकाईयां, सरायकाईयां से दलेलगंज, पुत्तूलाल चैराहा, रेती रोड से हथौड़ चैराहा तक जुलूस के मार्गों पर किये गये बैरिकेडिंग आदि कार्यों का निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिये। जिलाधिकारी ने किये जा रहे सभी कार्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक एस आनन्द, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 त्रिभुवन, नगर मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

More From Author

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील तिलहर में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न

पुलिस ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का किया खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *