खुटार/शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। जनपद लखीमपुर खीरी निवासी अफजल खान वृहस्पतिवार सुबह को बाइक से खुटार में दूध और खोया लेकर आये थे। साढ़े दस बजे बाइक से घर लौट रहे थे। तिकुनियां गोला हाइवे पर निहालपुर के समीप गोला की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को खुटार सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने घायल अफजल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
You May Also Like
Posted in
शाहजहांपुर
लाट साहब जुलूस के संबंध में डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश
Posted by
AmarPrabhat