राहुल गांधी का दावा

मेरे फोन में था पेगासस, अधिकारियों ने किया अलर्ट-संभलकर बात करें – राहुल गांधी

सीनियर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया है कि पेगासस के जरिए उनके फोन की जासूसी की गई. कैंब्रिज विश्वविद्यालय में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दावा किया कि उनके फोन पर पेगासस था. मुझे खुफिया अधिकारियों द्वारा बताया गया था कि कृपया सावधान रहें कि आप फोन पर क्या बोलते हैं क्योंकि हम रिकॉर्ड कर रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा कि बड़ी संख्या में राजनीतिक नेताओं के फोन पर पेगासस होता है. राहुल गांधी ने दावा किया कि पेगासस के जरिए उनकी जासूसी की गई.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि इसलिए हम लगातार दबाव महसूस करते हैं. विपक्ष के खिलाफ मामले दर्ज हैं.मेरे खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं जो आपराधिक मामलों के तहत नहीं होने चाहिए. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मौजूदा केंद्र की सरकार की वजह से लोकतंत्र खतरे में है.

राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि भारत में लोकतंत्र फिलहाल खतरे में है और देश में मीडिया और लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला किया जा रहा है, जिससे लोगों के साथ संवाद करना बहुत मुश्किल होता जा रहा है।

More From Author

AMAR PRABHAT 3 MAR 2023

रामलला मंदिर निर्माण

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय सचिव ने किया अयोध्या में रामलला मंदिर निर्माण क्षेत्र का दौरा , श्रमिकों से की बाचचीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *