होली आते ही बाजार में रौनक

शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। होली आते ही बाजारों में रौनक आ गई है। लोग होली के लिए कपड़ों और खान पान की खरीदारी करने के लिए बाजारों में उमड़ पड़े हैं। होली पर रेडीमेड कपड़ों के कारोबार में तेजी आ गई है। लोग होली पर नए कपड़े बनवाते हैं, उनका कहना है कि रेडीमेड में कपड़ो में अच्छी डिजाइन मिलती है, लेकिन कपड़ों को सिलवाने में यह डिजाइनें नहीं बन पाती हैं। बाजारों में रेडीमेड कपड़ों की एक से एक बढ़कर एक डिजाइन के कपड़े आ गए हैं। सिलवाई से कम दामों में मिल रहे है। गांव हो यह शहर रेडीमेड कपड़ों का व्यापार बहुत तेजी से बढ़ा है। होली पर टेलरों के पास काम की कमी है। टेलरों का कहना है कि अब सिर्फ सहालगों पर ही थोड़ा काम अच्छा चलता है, लेकिन बाकी सीजन काम मंदा पड़ा रहता है। लोग रेडीमेड कपड़े ज्यादा पसंद कर रहे हैं, ऐसा लग रहा है कि आने वाले समय में लोग कपड़े सिलवाना बंद कर देंगे और रेडीमेड ही छा जाएगा।

More From Author

महीने पहले से ही रहती थी होली की धूम

मोबाइल कारोबारी की हालत स्थिर बनी हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *