मोबाइल कारोबारी ने खाया जहर

शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। चैक कोतवाली के मोहल्ला मघईटोला निवासी मोबाइल कारोबारी संजय अग्रवाल ने बुधवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। मामले में थाने में तहरीर दी गई है।
संजय अग्रवाल के भाई नरेश अग्रवाल की तरफ से दी गई तहरीर में एक उद्यमी पर प्लॉट की बिक्री से नाराज होकर धमकाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुराने लेन-देन को लेकर उद्यमी ने उनके घर पर आकर मंगलवार शाम हंगामा किया था। इसी बात से संजय अग्रवाल आहत थे। संजय की पत्नी हेमा अग्रवाल भाजपा महानगर महिला मोर्चा की महामंत्री हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More From Author

नुक्कड़ नाटक देखकर अजीजगंज में 158 और नवादा में 48 लोगों ने खाई दवा

एमपी एमएलए कोर्ट में पेश हुए स्वामी चिन्मयानंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *