जलालाबाद/शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। नगर में तीन दिवसीय वृहद कैंप पंजीकरण हितलाभ मेले का आज शुभारंभ किया गया। जिसका शुभारंभ भाजपा नेता मनोज सिंह ने किया जिसमें स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, एग्रीकल्चर विभाग, वृद्धावस्था, पेंशन, विकलांग पेंशन के स्टाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या का निराकरण होगा।
खंड विकास अधिकारी अरविंद रस्तोगी ने बताया कि तीन दिन तक चलने वाले वृहद कैंप पंजीकरण योजना हित लाभ मिलेगा जिसमें समाज कल्याण, दिव्यांग विभाग, पंचायती राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, पशुपालन विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि कल्याण इत्यादि की टीमें मौजूद रहेंगी। जिसमें ब्लाक जलालाबाद के उन सभी व्यक्तियों से निवेदन किया गया है। जिनके किसी भी पेशन जैसे वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, किसान पेंशन आदि में कोई भी त्रुटि छूट गई है उसको तत्काल ही ब्लॉक पर ही सही कर दिया जाएगा। साथ ही जिन दिव्यांगों के दिव्यांग सर्टिफिकेट नहीं बन पा रहे हैं वे लोग यहां पहुंचकर अपना तत्काल सर्टिफिकेट भी बनवा सकेंगे। साथ ही जिन किसानों को किसान सम्मान निधि प्राप्त होने में दिक्कत आ रही है वह आए और उनकी भी सारी समस्याएं दूर की जाएंगी।
इस मेले में ब्लाक के सभी प्रधान अपने गांव के जरूरतमंद लोगों को लेकर पहुंचे और उनकी समस्याओं को दूर कराते देखे गए।
भाजपा नेता मनोज सिंह दद्दा ने अपने उद्बोधन में कहा आज भाजपा सरकार गरीबों के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस मल्टीपरपज मेले को लगवाने से उन गरीब तबके के लोगों को तक लाभ पहुंचेगा जो लोग शाहजहांपुर के चक्कर काटकर थक गए हैं। जिनका दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है। जिनके राशन कार्ड कटे हुए हैं। जिनकी पेंशने रुकी हुई है जिनके श्रम कार्ड नहीं बने हैं इत्यादि उन तमाम लोगों को इस कैंप से लाभ मिलेगा।