शांति व सौहार्द से होली का पर्व मनाने की अपील

मिर्जापुर/शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। होली व शबे बारात के त्यौहार को देखते हुए रविवार को थाने में पीस कमेटी की बैठक हुई। एसङीएम कलान दुर्गेश यादव व सीओ जलालाबाद अजय कुमार राय की अध्यक्षता में थाना परिसर में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ होली व शबे बारात का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए लोगों से अपील की।
शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सीओ ने कहा कि होली का त्योहार प्रेम व सौहार्द का प्रतीक है, इसे उत्साह पूर्वक मनाएं। त्योहार में अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। त्योहार को परंपरागत तरीके व हर्षोल्लास के साथ मनाएं। थानाध्यक्ष शोएब मियां द्वारा क्षेत्र के ग्राम प्रधानों व संभ्रांत लोगों से पर्व पर अवैध कच्ची शराब बनाने व बेचने की सूचना से पुलिस को अवगत कराने की भी अपील की गई। इस दौरान अवधेश अग्निहोत्री, नीलेश यादव, विजय प्रताप सिंह, देवेन्द्र सिंह यादव, फारूख अहमद, सत्यवीर सिंह, सिकन्दर अली, मसरूर अहमद, धर्मेन्द्र यादव, अतुल वर्मा आदि मौजूद रहे।

More From Author

गदियाना मोहल्ले में चला स्वच्छता अभियान

अधिकारियों ने निरीक्षण कर लाट साहब के जुलूस की व्यवस्थाएं देखी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *