सड़क हादसे में व्यापारी की मौत

सिंधौली/शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। थाना क्षेत्र के गांव बहलोलपुर निवासी 55 वर्षीय टेंट व्यापारी उदल सिंह को शनिवार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। उनकी बेटी की 11 मार्च को शादी होनी है। उदल की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
उदल सिंह की नवाबपुर गांव में टेंट की दुकान है। दोनों गांवों में करीब डेढ़ किलोमीटर का फासला है। शुक्रवार शाम करीब सात बजे दुकान से लौटते समय भटियुरा मंडी के सामने किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। उदल सिंह की मौत से परिवार के लोग बिलख पड़े। परिजनों के अनुसार, 11 मार्च को बेटी हेमलता की बारात आनी है। उसी की तैयारी में उदल सिंह जुटे थे। उनकी मौत से खुशियां मातम में बदल गईं हैं।

More From Author

कलान में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की बैठक का आयोजन

सड़क पर गंदगी फैलाना अब भारी पड़ेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *