रोजा/शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। रोजा क्षेत्र के गुर्री चैकी के पास बुधवार देर रात हादसा हो गया। डीसीएम और ट्रैक्टर ट्राली टकरा गए। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के कारण जाम के हालात रहे।
लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रोजा की गुर्री चैकी के पास बुधवार देर रात तेज रफ्तार डीसीएम और ट्रेक्टर ट्राली में टक्कर हो गई। टक्कर होने के बाद डीसीएम सड़क किनारे गढ्ढे में जाकर पलट गई। वहीं, ट्रैक्टर ट्राली के ऊपर पीछे से आ रहा एक अन्य ट्रैक्टर चढ़ गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरी ओर डीसीएम में उसका चालक फंस गया। जब तक पुलिस उसे निकाल पाती उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी भेज दिया।