वन स्टाप सेन्टर नवादा इन्देपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

शाहजहांपुर (सूवि)। सोमवार को उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के अनुक्रम में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भानु देव शर्मा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर/कैम्प का आयोजन वन स्टाप सेन्टर नवादा इन्देपुर में उपरोक्त विषय पर किया गया। शिविर की अध्यक्षता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीयूष तिवारी द्वारा की गई।
सचिव द्वारा विषय पर चर्चा करते हुये अपने सम्बोधन में उपरोक्त विषय से सम्बन्धित विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। उन्होने अपने सम्बोधन में बताया कि छोटे छोटे विवाद आपसी सुलह समझौते के माध्यम से निपटा लेना चाहिये ताकि न्यायालय आने की आवश्यकता न पड़े। उन्होने प्राधिकरण के बारे में बताया कि यदि कोई निर्धन व्यक्ति निशुल्क वकील चाहता है तो वह कार्यालय के माध्यम से उसको निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाता है।
निकेत सिंह संरक्षण अधिकारी द्वारा गुमशुदा बच्चों के बारे में जानकारी दी। केन्द्र प्रबन्धक वन स्टाप सेन्टर नमिता यादव द्वारा वन स्टाप सेन्टर से सम्बन्धी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। मासूम अली अंसारी मीडियेटर मध्यस्थता केन्द्र द्वारा प्री-लिटिगेशन मैट्रीमोनियल डिस्पयूट के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। लिपिक मोहम्मद अफजल ने विधिक सेवा प्राधिकरण सम्बन्धी योजनाओं पर प्रकाश डाला।
शिविर का संचालन पैनल लायर गुलिस्ता खॉन द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त इस शिविर में नायब तहसीलदार निशी सिंह, पैनल लायर, सपना पैरालीगल वालिन्टियर शफीउद्दीन, राजवती देवी, अपर्णा आदि महिलाएं उपस्थित रही।

More From Author

कोई भी पात्र लाभार्थीपरक योजनाओं से वंचित न रहेःअरूण सागर

लद्धाख एवं जम्मू कश्मीर अध्ययन केंद्र द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *