Stock market

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex निकला 60800 के पार

मुंबई।  घरेलू शेयर बाजार (Indian Stock Market) की शुरुआत हल्की तेजी के साथ हुई है. सेंसेक्स-निफ्टी (Sensex Nifty) में आज ऊपरी दायरे में कारोबार हो रहा है. सेंसेक्स की चाल धीरे-धीरे तेज हो रही है और ये ओपनिंग मिनटों में 60,800 के पार निकल गया है. निफ्टी की शुरुआत ही 17900 के पार जाकर हुई है.

कैसे खुला बाजार

आज के कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 78.89 अंकों की उछाल के बाद 60770.43 पर खुला और एनएसई का निफ्टी 61.2 अंकों की तेजी के साथ 17905 के लेवल पर खुला है. कल निफ्टी 17844.60 के लेवल पर बंद हुआ था.

सेंसेक्स और निफ्टी की चाल

आज के कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 30 शेयरों में से 19 शेयरों में तेजी दिखा रहा है. इसके अलावा निफ्टी के 50 में से 44 शेयरों में उछाल देखा जा रहा है और 6 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार देखा जा रहा है.

 

More From Author

तुर्की और सीरिया में ‘ऑपरेशन दोस्त’ में शामिल NDRF कर्मियों के साथ प्रधानमंत्री की बातचीत का

AMAR PRABHAT 21 FEB 2023

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *