High BP की दुश्मन है अदरक, नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को निकाल करता है बाहर

हाई बीपी की समस्या  असल में आपको कई बड़ी बीमारियों की ओर ले जा सकती है। जी हां, दरअसल हाई बीपी की बीमारी जिन भी लोगों को होती है उनका दिल धीमे-धीमे कमजोर पड़ने लगता है। इसके अलावा ऐसे लोगों में हार्ट अटैक की संभावना भी बढ़ने लगती है। साथ ही एक समय बाद आपको ये स्ट्रोक जैसी जानलेवा बीमारियों की ओर ले जा सकता है। ऐसे में जरूरी ये है कि आप बीमारी को कंट्रोल में रखने के लिए डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करें जो कि ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखे और बीपी कंट्रोल करने में मदद करे। कैसे, जानते हैं।

क्या अदरक ब्लड प्रेशर को कम कर सकती है?
अदरक आपकी धमनियों और रक्त वाहिकाओं में रक्त के थक्कों को बनने से रोककर हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में भी मदद कर सकता है। खास बात ये है कि अदरक में कई प्रकार के फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं जो कि आपके शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को लड़ते हैं। ये धमनियों की दीवारों को मजबूत करते हैं और इन्हें हाई बीपी के कारण होने वाले नुकसानों से बचाते हैं। इसके अलावा भी बाई बीपी के मरीजों के लिए अदरक के कई फायदे हैं।

हाई बीपी में अदरक के फायदे
1. धमनियों को स्वस्थ रखता है जिन्जेरॉल (Gingerol)
अदरक में जिन्जेरॉल (Gingerol) की अच्छी मात्रा होती है जो कि धमनियों यानी कि आर्टरी को हेल्दी रखने में मददगार है। दरअसल, ये एंटीइंफ्लेमेटरी एंटीऑक्सीडेंट है जो कि आपकी धमनियों के सूजन को कम करता है और बीपी कंट्रोल करने में मदद करता है।

2. दिल को मजबूत बनाता है
अदरक, दिल को हेल्दी रखने में मददगार है। इसके एंटीऑक्सीडेंट दिल के काम काज को सही रखने में मददगार है। इससे होता ये है कि दिल पर प्रेशर नहीं पड़ता है जिससे बीपी कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा अदरक के एंटीइंफ्लेमेटरी गुण शरीर में स्ट्रेस कम करता है और दिल पर इसका जोर नहीं पड़ता। इससे दिल हमेशा हेल्दी रखता है और बीपी कंट्रोल में रहती है। इस तरह ये हाई बीपी के मरीजों के लिए फायदेमंद है।

हाई बीपी में ऐसे करें अदरक का सेवन
हाई बीपी में आप कच्चे अदरक को उबाल कर रख लें और इस पानी को खाली पेट पिएं। इसके अलावा आप अदरक को कूच कर और शहद में मिला कर इसका सेवन कर सकते है। ये दोनों ही तरीका हाई बीपी में फायदेमंद है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

More From Author

स्वप्न शास्त्र

Swapna Shastra: क्या आपको भी आते हैं ये सपने तो स्वप्न शास्त्र से जान लें इनका मतलब

Nikki Yadav Murder Case : सिपाही बता रहा था बचने के तरीके, शव को फ्रिज में रखने की दी सलाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *