रेल कर्मियों को उनका हक पुरानी पेंशन दिला कर रहेगा नरमूःनरेंद्र त्यागी

शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) की बहाली को एनआरएमयू द्वारा 10 फरवरी से 20 फरवरी तक चलने वाले हस्ताक्षर अभियान के 7वे दिन ऐडीएस व शाखा प्रभारी नरेंद्र कुमार त्यागी के नेतृत्व में स्टेशन अधीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, पार्सल, बुकिंग, आरक्षण, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, सीनियर सेंक्शन इंजीनियर बिद्युत कार्यालय में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया रेलकर्मियों को सम्बोधित करते हुए एडीएस नरेंद्र त्यागी ने बताया की जेसीएम के सचिव ऑल इंडिया रेलवे मेंश फेडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा के नेतृत्व में ओपीएस की बहाली हेतु क्रमबद्ध आंदोलन करने के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच की स्थापना द्वारा प्रथम चरण में देश भर के केंद्रीय व राजकीय कर्मचारियों व उनके परिजनों द्वारा पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिये 1 करोड़ हस्ताक्षर कर 21 फरवरी को राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा पूरे देश भर के रेलकर्मी नरमू बैनर तले जोरदार तरीके से इस मुहिम को चला रहे है इसबार आरपार की लड़ाई लड़ने का संगठन मन बना चुका है हम कर्मचारियों को उनका हक दिला कर रहेंगे ओपीएस रेलकर्मियों के बुढ़ापे का सहारा उनके जीवन भर की पूंजी है यह हमारा अधिकार है हम इसके लिये हर लड़ाई लड़ेंगे व उनका हक दिला कर मानेगे शाखा सचिव शिवकुमार सक्सेना ने कर्मचारियों से हस्ताक्षर कराते हुई कहा कि सभी रेल कर्मी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले युवा व महिला रेलकर्मियों का भी भारी समर्थन मिल रहा है साथ ही परिजनों को भी सम्मलित होने का आह्वान किया मुख्य रूप से चंदा, जितेंद्र, बिष्णु, लालाराम, महेश कुमार, अनिल जायसवाल, हरिकिशन, केशरी, धनंजय, मिलन, शहजादे, हरेंद्र, शंशाक पांडेय, प्रभाकर तोमर, शिल्पी, नीलम किरणलता, अमित, तेजपाल, शुभम मिश्रा, महेंद्र तिवारी, हरिराम, टीनाराज, त्रिलोक चंद्र, बी एस बिस्ट, संजय, राजीव, धर्मेन्द्र आदि उपस्थित रहे।

More From Author

“जी20 मॉडल बैठक” नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हुई

कंशीराम कालोनी में अवैध रुप से संचालित हो रहा क्लीनिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *