त्यौहारों पर किसी भी दशा में नई परम्परा की शुरूआत न होःजिलाधिकारी

शाहजहांपुर (सूवि)। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी पर्व महाशिवरात्रि एवं होली के तैयारियों के दृष्टिगत बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से निकाले जाने वाले जुलूसों का प्रतिनिधित्व करने वाले गणमान्य नागरिकों, पुलिस अधिकारियों तथा विभिन्न तहसीलों के उप जिलाधिकारियों के साथ महाशिवरात्रि एवं होली को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के विषय में चर्चा की गई। बैठक में मौजूद गणमान्य नागरिकों ने अपने अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याओं एवं सुझावों को जिलाधिकारी के साथ साझा किया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जुलूस मार्ग में पड़ने वाले लटके हुए ढीले तारों को तत्काल प्रभाव से ठीक कराया जाए। उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जुलूस मार्ग में पड़ने वाले गड्ढों तथा अवरोधों को जल्द ठीक किया जाए। जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि नगर क्षेत्र में बैरिकेडिंग के कार्य को जल्द पूर्ण कर लिया जाए साथ ही उन्होंने खुले हुए ट्रांसफार्मरों को भी ढकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से भी अपील करते हुए कहा कि जुलूस में चलने के दौरान बिजली के खंभों तथा ट्रांसफार्मरों से दूरी बनाकर चलें जिससे कि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।
श्री सिंह ने होली पर्व पर निकाले जाने वाले जुलूस की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस क्षेत्राधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी दशा में छतों पर ईट, पत्थर, लोहे की रॉड आदि घातक वस्तुओं को एकत्र न हो, यह सुनिश्चित कर लें। साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि शरारती तत्वों को चिन्हित कर चेतावनी जारी करें एवं निरोधात्मक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से होली के पर्व को मनाएं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में सुरक्षा के दृष्टिगत जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिससे कड़ी निगरानी की जाएगी। उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों के विरुद्ध गंभीर कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी नई परम्परा न शुरू की जाये तथा किसी भी प्रकार के विवाद अथवा घटना की सूचना पर सम्बन्धित उच्च अधिकारी मौके पर पहुच कर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होने अवैध शराब पर प्रभावी नियंत्रण हेतु निर्देश भी दिये। साथ ही त्यौहारों के दृष्टिगत स्वच्छता के पर्याप्त सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया। उन्होने कहा कि सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी क्षेत्र के संभ्रात नागरिकों से निरंतर संवाद स्थापित रखें।
पुलिस अधीक्षक एस आनन्द ने सुरक्षा सम्बन्धित जानकारी देते हुये बताया कि महाशिवरात्रि एवं होली पर्व के दृष्टिगत जनपद में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जायेगा। उन्होने बताया कि होली पर्व पर निकाले जाने वाले जुलूस हेतु सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किये गये है। साथ ही उन्होने कहा कि कार्यक्रमों के दौरान डीजे के वॉल्यूम को नियंत्रित रखें जिससे कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को बाधा उत्पन्न न हो।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 त्रिभुवन, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव बाजपेयी सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

More From Author

ईंट भट्टों और मलिन बस्तियों मेंखोएजाएंगे टीबी रोगी

सीडीओ ने फाइलेरिया से बचाव की खुराक लेकर सभी से सेवन करने की अपील की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *