आयकर विभाग का छापा

IT Raids On BBC – बीबीसी के दफ्तरों में रात भर चलता रहा इनकम टैक्स सर्वे

IT Raids On BBC : बीबीसी के दिल्ली और मुंबई ऑफिस में मंगलवार से इनकम टैक्स का सर्वे जारी है। BBC के दफ्तरों में रात भर चलता रहा इनकम टैक्स सर्वे आज भी जारी रहने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनकम टैक्स टीम ने बीबीसी के दिल्ली और मुंबई ऑफिस की तलाशी ली जा रही है। इस दौरान सभी के फोन और लैपटॉप जब्त कर लिए गए। बीबीसी के दिल्ली और मुंबई दफ्तरों पर आईटी के सर्वे के बाद से माहौल गर्म है। विपक्ष ने इसे तानाशाही बता रही है। वहीं ब्रिटेन की सरकार ने भी मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह स्थिति पर करीब से नजर रख रही है।

बीबीसी का ट्वीट आया सामने

मामले को लेकर मंगलवार को बीबीसी प्रेस का ट्वीट भी सामने आया। ट्वीट में कहा गया कि आयकर अधिकारी इस समय नई दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों में हैं। हम पूरा सहयोग कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि इस स्थिति को जल्द से जल्द सुलझा लिया जाएगा।

वहीं, टैक्स अधिकारियों का कहना है कि यह छापा नहीं बल्कि एक सर्वे है। सभी के फोन वापस कर दिए जाएंगे और कुछ घंटों बाद फोन और लैपटॉप वापस भी कर दिए गए। आयकर सूत्रों ने कहा कि उन्हें कुछ स्पष्टीकरण की जरूरत थी। इसके लिए उनकी टीम ने बीबीसी कार्यालय का दौरा किया और यह केवल एक सर्वे है। कुछ जानकारी हाथ लगी थी उसी के चलते यह सर्वे किया जा रहा है।

बता दें कि ब्रॉडकास्टर की ओर से 2002 के गुजरात दंगों को लेकर दो पार्ट में डॉक्यूमेंट्री जारी करने के कुछ दिनों बाद ये कार्रवाई हुई है। वहीं, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने कहा कि विभाग कंपनी के कारोबार संचालन और उसकी भारतीय इकाई से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रहा है।

More From Author

बकरी चराने वाली लड़की

OMG! बकरी चराने वाली लड़की ने सूर्यकुमार यादव की तरह मैदान पर जड़े दनादन शॉट्स

समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान

UP Politics: आजम खान के बाद बेटे अब्दुल्ला की भी जाएगी विधायकी ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *