एक्टर अक्षय कुमार ने किया भारत के नक़्शे का अपमान ? गृह मंत्रालय से हुई शिकायत

Bollywood Actor Akshay Kumar:  बॉलीवुड फिल्म स्टार अक्षय कुमार पर भारत के नक्शे का अपमान का आरोप लगा है। बता दें कि पेंड्रा के अधिवक्ता वीरेंद्र पंजाबी ने जिले के एसपी सहित गृह मंत्रालय को लेटर पोस्ट कर शिकायत की है। दरअसल पेंड्रा निवासी अधिवक्ता वीरेंद्र पंजाबी ने जिले के एसपी सहित गृह मंत्रालय को लिखित शिकायत दी है।

जिसमें वीरेंद्र पंजाबी ने फिल्म स्टार अक्षय कुमार द्वारा सोशल मीडिया पर ग्लोब पर बने भारत के मानचित्र पर जूता पहनकर खड़े होकर एक वीडियो पोस्ट कर भारत के नक्शे का अपमान करने और भावनाएं आहत होने की बात कही है। इसके साथ ही आगे वीरेंद्र पंजाबी ने कहा अक्षय कुमार के द्वारा इस तरह से भारत माता के नक्शे पर खड़े होना भारतीय नक्शे का अपमान है। अक्षय कुमार के इस कृत्य को राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम 1971 के तहत दंडनीय होने के कारण अधिवक्ता वीरेंद्र पंजाबी ने इसकी शिकायत नई दिल्ली गृह मंत्री एवं मुंबई गृह मंत्री को पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग की है।

इसलिए बच गईं दिशा पाटनी, नोरा फतेही मोनी राय और सोनम बाजवा 

अक्षय कुमार के जिस प्रचार वीडियो पर विवाद सामने आया है, उसको उन्होंने ने शेयर करते हुए लिखा था- एंटरटेनर्स उत्तरी अमेरिका में 100 प्रतिशत शुद्ध देसी मनोरंजन लाने के लिए तैयार हैं। अपनी सीट बेल्ट बांध लें, हम मार्च में आ रहे हैं। इस प्रचार के वीडियो में अक्षय कुमार के अलावा दिशा पटानी, नोरा फतेही, मौनी रॉय और सोनम बाजवा भी दिखाई आ रहे थे। इन सभी सेलिब्रटीज़ के पेअर ग्लोब में भारत के नक़्शे पर नहीं पड़े,इसलिए वह शिकायत से बाहर हैं।

More From Author

रक्षा मंत्री ने भारत को एमआरओ केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए संयुक्त प्रयासों का आह्वाहन किया

बकरी चराने वाली लड़की

OMG! बकरी चराने वाली लड़की ने सूर्यकुमार यादव की तरह मैदान पर जड़े दनादन शॉट्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *