दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन

जलालाबाद/शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। स्थानीय प्रेम किशन खन्ना राजकीय महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय क्रीड़ा समारोह का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन। इस अवसर पर कार्यक्रम मुख्य अतिथि एसबीआई के शाखा प्रबन्धक वीरेंद्र कुमार चैधरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर उन्होंने बच्चों से कहा कि पढ़ाई के साथ साथ जो बच्चे खेलकूदो में प्रतिभाग करते हैं वह पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद प्रतियोगिताओ में भी अपने कालेज अपने समाज और अपने देश का नाम अवश्य रोशन करते हैं। वही महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजकुमार सिंह ने कहा की डिग्री कॉलेज के छात्र छात्राएं खेलकूद में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हैं और खेलकूद में यहां से लेकर प्रदेश स्तर तक अपने खेल की क्षमता को प्रदर्शित करते हैं उन्होंने बच्चों से अपील की कि पढ़ाई में परिश्रम के साथ ही खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें और अपने अंदर छुपी हुई प्रतिभा को निखारने का प्रयास करें। खेलकूद के परिणाम में छात्रा वर्ग में बीए तृतीय वर्ष की रेखा देवी व छात्र वर्ग में बीए तृतीय वर्ष के रविनेश कुमार ने ऑल ओवर चैंपियनशिप जीती।
भाला प्रक्षेप में रविनेश कुमार प्रथम, शिवांशु सिंह द्वितीय, सुनील कुमार तृतीय स्थान पर रहे वही भाला प्रक्षेप छात्रा वर्ग में सेलका देवी प्रथम, रेखा देवी द्वितीय, एवं श्वेता पाण्डेय तृतीय स्थान पर रही।
पन्द्रह सौ मीटर दौड़ में रविनेश कुमार प्रथम, सुमित यादव द्वितीय, विजय कुमार तृतीय स्थान पर रहे। आठ सौ मीटर दौड़ में रविनेश कुमार प्रथम, अतुल कुमार द्वितीय, मंजेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग आठ सौ मीटर दौड़ में सन्ध्या देवी प्रथम, स्वेता पाण्डेय द्वितीय एवं रेखा देवी तृतीय स्थान पर रही।

चक्र प्रक्षेप छात्र वर्ग में रविनेश कुमार प्रथम, शिवांशु सिंह द्वितीय, कुलदीप कुमार तृतीय स्थान पर रहे। चक प्रक्षेप छात्रा वर्ग में सेलका देवी प्रथम, रेखा देवी द्वितीय, पूनम यादव तृतीय स्थान पर रही। गोला प्रक्षेप छात्र वर्ग में मंजेश प्रथम, विकास द्वितीय, कुलदीप तृतीय स्थान पर रहे। गोला प्रक्षेप छात्रा वर्ग में प्रथम रेखा, द्वितीय सन्ध्या, सेलका देवी तृतीय स्थान पर रही। सौ मीटर दौड़ में अतुल प्रथम, सुनील द्वितीय, अनुज तृतीय रहे। सौ मीटर दौड़ में छात्रा वर्ग में खुशवू प्रथम, रेखा द्वितीय, अंजुम श्रध्दा श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रही।
चार सौ मीटर दौड़ में अतुल प्रथम, मंजेश द्वितीय, पंकज राना तृतीय स्थान पर रहे व छात्रा वर्ग चार सौ मीटर दौड़ में रेखा प्रथम, गरिमा देवी द्वितीय व सन्ध्या तृतीय स्थान पर रही। सभी विजेता छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ राजकुमार सिंह ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर डॉ श्रीकृष्ण यादव, डॉ अवधेश कुमार, डॉ अरविन्द कुमार, दिनेश कुमार मिश्रा, अजयवीर सिंह, जयेंद्र कुमार, रामरहीस आदि लोग मौजूद रहे।

More From Author

जिले में 645171लोगों ने खाई फाइलेरिया की दवा

यूरिक एसिड की समस्या

ये फल आपको यूरिक एसिड की समस्या से दिला सकते हैं छुटकारा, आज ही डाइट में करें शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *