Aero India 2023: बेंगलुरु. भारत की सबसे बड़ी एरोस्पेस और रक्षा प्रदर्शनी, ‘एरो इंडिया’ का 14वां संस्करण सोमवार को यहां शुरू हुआ. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस शो का उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि ‘एरो इंडिया’ भारत की नई ताकत व क्षमताओं को परिलक्षित करता है. उन्होंने कहा, ‘एरो इंडिया’ आज सिर्फ एक शो नहीं है, बल्कि भारत के आत्मविश्वास का प्रतिबिम्ब भी है.
भारत आज न केवल एक बाजार है बल्कि कई देशों के लिए संभावित रक्षा साझेदार भी है. उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का ‘नया भारत’ न तो कोई अवसर गंवाएगा और न ही उसकी मेहनत में कोई कमी आएगी.
PM मोदी ने किया एयरो इंडिया शो में ‘इंडिया पवेलियन’ का उद्घाटन
पीएम मोदी ने बेंगलुरु में एयरो इंडिया शो में ‘इंडिया पवेलियन’ का उद्घाटन किया. पांच दिवसीय प्रदर्शनी में 700 से अधिक रक्षा कंपनियां और 98 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं. ‘एयरो इंडियाट का यह संस्करण देश को सैन्य विमान, हेलीकॉप्टर, सैन्य उपकरण और नए युग के एवियोनिक्स के निर्माण के लिए एक उभरते हुए केंद्र के रूप में प्रदर्शित कर रहा है.
#WATCH कर्नाटक: बेंगलुरू में येलहंका के वायु सेना स्टेशन में एयरो इंडिया 2023 के 14वां संस्करण चल रहा है। इस दौरान एरोबैटिक प्रदर्शन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व अन्य उपस्थित रहे।#AeroIndia2023 pic.twitter.com/PPO2TlEzFr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2023
नई बुलंदियां छू रहा है भारत : राजनाथ सिंह
एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण का उद्घाटन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज, Aero-India 2023 के उद्घाटन समारोह के महत्त्वपूर्ण अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हम सबके बीच होना, बड़ी प्रसन्नता की बात है। रक्षामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारा देश, हर क्षेत्र में सफलता की नित नई बुलंदियां छू रहा है। विश्व के राजनैतिक और आर्थिक मानचित्र पर हमारा देश पिछले कुछ वर्षों में बड़ी मज़बूती के साथ उभरकर सामने आया है।
98 देशों के प्रतिभागी होंगे शामिल
एयरो इंडिया कार्यक्रम में 98 देशों के प्रतिभागियों, 32 देशों के रक्षा मंत्रियों और 29 देशों के वायुसेना प्रमुखों और वैश्विक और भारतीय मूल के उपकरण निर्माताओं की ओर से 73 मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के भाग ले रहे है। इसमें 809 रक्षा कंपनियों और स्टार्टअप तकनीकी में तरक्की और विमानन और रक्षा क्षेत्रों में विकास का प्रदर्शन किया जाएगा।