Beetroot Benefits – अगर आपको भी है लो बीपी की समस्या तो चुकंदर हो सकता है फायदेमंद

चुकंदर का इस्तेमाल करने से शरीर में खून की कमी से बचा जा सकता है। इतना ही नहीं इसके अलावा भी चुकंदर के कई फायदे होते हैं। चुकंदर शरीर के लिए पोषक तत्वों में से एक है।

सलाद में कर सकते हैं इस्तेमाल
चूकंदर टेस्ट में मीठा और कुरकुरा होता है। अगर इसे खाने के साथ सलाद में शामिल किया जाए तो ये प्लेट की रौनक बढ़ा देता है। चुकंदर खाने के बहुत से फायदे होते हैं लेकिन इसमें एक जरूरी बात शामिल है। चुकंदर लो बीपी में फायदेमंद होता है. चुकंदर को कई लोग अपनी डाइट में सलाद के रूप में शामिल करते हैं। चुकंदर का रस निकालकर भी पीया जा सकता है।

चुकंदर का ज्यादा सेवन हो सकता है हानिकारक
वहीं चुकंदर की सब्जी भी शरीर के लिए सेहतमंद होती है। हालांकि चुकंदर का ज्यादा सेवन सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है। चुकंदर में प्रोटीन, फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट और डायट्री नाइट्रेट सहित कई पोषक तत्वों शामिल होते हैं। इस बात की जानकारी बहुत कम लोगों को है कि नाइट्रेट शरीर में रक्तचाप के स्तर को कम कर सकता है। इसी वजह से चुकंदर हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद बताया जाता है।

सेवन का सही तरीका
एक शोध के मुताबिक एक गिलास चुकंदर का रस बीपी के स्तर को तेजी से कम कर सकता है। इसलिए पहले से ही लो ब्लड प्रेशर वाले लोगों को चुकंदर खाने की सलाह डॉक्टर नहीं देते हैं। अगर चुकंदर का सेवन सीमित मात्रा में किया जाए तो ये आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। विशेषज्ञों की माने तो एक दिन में एक कप से ज्यादा चुकंदर का रस का सेवन नहीं करना चाहिए।

More From Author

बजरंगबली

रेलवे ने बजरंगबली को माना अतिक्रमणकारी, बाद में मानी अपनी गलती

Bigg Boss 16

Bigg Boss 16 : 31 लाख, एक चमचमाती कार और हीरे से जड़ी ट्रॉफी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *